फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheating on the pretext of sending someone abroad with fake visa, two caught

Noida News: फर्जी वीजा से विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी, दो पकड़े

Sun, 11 Feb 2024 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Cheating on the pretext of sending someone abroad with fake visa, two caught
मुख्य आरोपी चलाता है द्वारका में कोचिंग सेँटर, फरीदाबाद के एजेंट की ली थी मदद
विज्ञापन

25 लाख लेकर एक यात्री के लिए कनाडा के फर्जी वीजा का किया था इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा से विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने के मामले में कोचिंग सेंटर के मालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार वर्मा और फरीदाबाद निवासी आशीष शर्मा के रूप में हुई है। आरोपियों ने एक यात्री को टोरंटो भेजने के एवज में 25 लाख रुपये ठगे थे। यात्री के पास से फर्जी वीजा मिलने पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था।

पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2021 को गांव बुलोना करनाल निवासी लवप्रीत सिंह टोरंटो जाने के लिए दिल्ली एयरपर्ट पहुंचा था। दस्तावेज की जांच करने पर उसके पासपोर्ट पर लगा कनाडा का वीजा फर्जी पाया गया। इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लवप्रीत ने बताया कि वह काम के सिलसिले में टोरंटो जाना चाहता था। उसकी मुलाकात प्रदीप वर्मा से हुई, जिसने उसे 25 लाख रुपये लेकर टोरंटो भेजने का वादा किया। प्रदीप ने सहयोगियों की मदद से उसका टिकट, रहने की व्यवस्था और वीजा की व्यवस्था की। पुलिस ने यात्री के इस खुलासे के बाद आरोपी की तलाश में जुटी, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। एयरपोर्ट थाना प्रभारी विजेंद्र राणा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी जांच शुरू की। छानबीन के दौरान प्रदीप कुमार वर्मा के द्वारका सेक्टर-2 में मौजूद होने की जानकारी मिली। यहां पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह एमसीए में स्नातकोत्तर है और पांच सालों से द्वारका में किमाया स्टूडेंट सर्विसेज के नाम से कोचिंग सेंटर चला रहा है। वह आईईएलटीएस परीक्षाओं के लिए कोचिंग देता है। इसके अलावा टिकट बुक करता है। लवप्रीत के लिए उसने अपने क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक किया था और टोरंटो की यात्रा की व्यवस्था की थी। उसने एजेंट आशीष की मदद से लवप्रीत के लिए कनाडा का फर्जी वीजा बनवाया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी आशीष शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। आशीष ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और कमीशन पर एजेंट का काम करता है। पुलिस आरोपियों के बैंक खाते ही जांच कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed