फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheating of Rs 19.45 lakh in the name of exchanging old diamond jewelery

Noida News: हीरे की पुरानी जूलरी बदलने के नाम पर 19.45 लाख की ठगी

Sun, 12 Nov 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 19.45 lakh in the name of exchanging old diamond jewelery
हीरे के पुराने गहने बदलने के नाम पर 19.45 लाख की ठगी
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस कर रही मामले की छानबीन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हीरे के पुराने गहने बदलकर नया देेने के नाम पर सेक्टर-26 निवासी यश स्वरूप गुप्ता से 19.45 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि गहने लेने के बाद ज्वेलर का दिया गया चेक दो बार बाउंस हो गया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
शिकायत में पीड़ित यश ने बताया कि उनके घर में शादी की तैयारी चल रही है। इसके लिए कुछ नए गहने बनवाने थे। दिल्ली निवासी उसके परिचित रिंटू मंडल ने उन्हें बताया कि वह एक ज्वेलर को जानता है। उसके पुराने गहने बेचकर नई जूलरी दिला देगा। इसी साल जून में रिंटू उसे ग्रीन पार्क एक्सटेंशन स्थित वर्धमान ज्वेलर्स के मालिक संजय जैन और बेटे श्रेय जैन के घर ले गया। वहां हीरे जड़ित पुराने गहने की कीमत 16.67 लाख बताई गई।
विज्ञापन

ज्वेलर ने कहा कि इससे ज्यादा भी इसकी कीमत मिल सकती है। सौदा तय होने के बाद पीडि़त ने जुलाई में हीरे की 10 और अंगूठियां भी ज्वेलर को दे दी। जिसकी कीमत 5.28 लाख बताई गई। अंगूठियां लेने के बाद ज्वेलर ने मात्र 2.50 लाख रुपये दिए। इसके बाद बाकी के बचे 19.45 लाख रुपये का दो बार चेक दिया, जो बाउंस हो गया। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed