फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated of Rs 97 lakh on the pretext of investing in stock market

Noida News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 97 लाख की ठगी

Fri, 22 Mar 2024 02:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 97 lakh on the pretext of investing in stock market
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 97 लाख की ठगी
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी को दिया अंजाम, मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर इंजीनियर से 97.44 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब इंजीनियर को ठगी का पता चला तब इसकी शिकायत पुलिस से की। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में रहने वाले इंजीनियर के पास मैसेज आया, जिसमें घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन ट्रेडिंग करके लाखों रुपये कमाने की बात कही गई थी। उन्होंने जब उक्त नंबर पर संपर्क किया तो उनको व्हाट्सएप के एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में पहले से 100 लोग जुड़े थे। इसके बाद आरोपियों ने उनको ऑनलाइन पेज की रेटिंग और रिव्यू का टास्क दिया। इससे उनको कुछ फायदा हुआ। जालसाजों ने उनको आईपीओ और कंपनियों के शेयर में निवेश करने का टास्क दिया। उन्होंने कई कंपनियों के आईपीओ खरीद लिए। इसके साथ ही जालसाजों द्वारा बताए गए कंपनियों के शेयर में भी निवेश किया। उन्होंने कुल 97 लाख 44 हजार रुपये निवेश कर दिए। वह जब अपने मुनाफे की रकम को वापस लेने लगे तो आरोपियों ने उनके ट्रेडिंग अकाउंट को बंद कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में इंजीनियर की दी गई शिकायत दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed