फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cheated by booking fake helicopter ticket for Kedarnath

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की फर्जी टिकट बुक कर ठगी

Thu, 21 Apr 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Cheated by booking fake helicopter ticket for Kedarnath
नोएडा। केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की फर्जी टिकट बुक कर पवन हंस कंपनी कंपनी से करीब 92,400 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एक कर्मचारी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर कंपनी की साइट हैक कर वारदात अंजाम दी। कोतवाली फेज वन पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-1 सी ब्लॉक स्थित पवन हंस लिमिटेड कंपनी के अधिकारी आरएस चौहान का आरोप है कि कुछ दिनों पहले कर्मचारी अंकित ने दो लोगों के साथ मिलकर कंपनी की ई-मेल आईडी व वेबसाइट को हैक कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी तरीके से कई लोगों से बात कर केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर की टिकट बुक कर दी। आरोपियों ने पहली बार में 22600 रुपये, दूसरी बार में 23600 रुपये, तीसरी बार में 23600 रुपये और चौथी बार में 22600 रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए। इसके बाद लोगों को फर्जी टिकट जारी कर दिए। जब टिकट बुक कराने वाले लोग तय समय पर कंपनी ऑफिस पहुंचे तो अधिकारियों को फर्जीवाड़े के बारे में पता चला। इसके बाद अंकित भाग गया। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

खाजपुर गांव में बंद मकान में चोरी करने वाले आरोपी से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। वहीं, आरोपी को जेल भेज दिया गया। खाजपुर निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8 मार्च को परिवार शादी में गया था। इस दौरान ताला तोड़कर गांव के विवेक और दो साथी ने मिलकर घर में लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शिकायत के साथ ही आरोपी को पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी की निशानदेही से 4000 रुपये और गैस का सिलिंडर बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू सहायक पर लैपटॉप चोरी करने का आरोप
नोएडा। सेक्टर-132 निवासी शख्स ने घरेलू सहायक पर लैपटॉप चुराने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने सेक्टर-126 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, रणधीर सिंह का आरोप है कि उनके यहां उत्तराखंड निवासी आकाश घरेलू सहायक है। दो दिन पहले आकाश घर से एक लैपटॉप ठीक कराने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस आकाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed