{"_id":"62d71240ab1067099d5a5440","slug":"cheated-as-bank-officer-and-army-officer-noida-news-noi660364574","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी व सेना का अफसर बनकर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारी व सेना का अफसर बनकर ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। साइबर ठगों ने बैंक व सेना का अफसर बनकर महिला समेत दो लोगों के खातों से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-44 निवासी अंकिता शरण का आरोप है कि दो दिन पहले एक नंबर से उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि अकाउंट से संबंधी पंजीकण करना है। इसके लिए कुछ डिटेल चाहिए। महिला ने डिटेल दी तो ठग ने खाते को हैक कर 1.25 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं, सर्फाबाद निवासी अन्नू यादव का आरोप है कि एक शख्स ने फेसबुक पर संपर्क किया और खुद को सेना का अफसर बताकर वैगनआर कार बेचने की बात कही। आरोपी ने कार की फोटो व पहचान पत्र भेजा। इसके बाद कार बेचने के नाम पर अन्नू से एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद से ठग से कोई संपर्क नहीं हो रहा है।
ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर ठगी
सेक्टर-10 निवासी ललित ने ओएलएक्स पर डिश एंटीना व अन्य सामान बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। नीरज नाम के शख्स ने उनसे संपर्क कर खरीदने की बात कही। इसके बाद नीरज ने खाते की डिटेल लेकर 10 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, साइबर ठग ने सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी निवासी अलंकृता से ओएलएक्स पर आलमारी बेचने के नाम पर सात हजार रुपये ऐंठ लिए। ठग ने आलमारी बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। अलंकृता ने जब ठग से संपर्क किया तो आरोपी ने अकाउंट हैक कर रुपये निकाल लिए।