फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chaos in the club at midnight, young man shot

Noida News: आधी रात को क्लब में बवाल, युवक को लगी गोली

Wed, 28 Aug 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the club at midnight, young man shot
मयूर विहार के स्टार सिटी मॉल की वारदात, शराब पीकर नाच रहे थे तीन दोस्त
विज्ञापन

एक युवती से कहासुनी के बाद क्लब के बाउंसरों ने जबरन तीनों को निकाला
तीनों ने क्लब के बाहर की तोड़फोड़, भागते समय एक युवक को पीछे से लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल के भीतर मंगलवार देर रात द डेविल नाइट क्लब में शराब पीकर नाच रहे तीन दोस्तों की एक युवती से बहस हो गई। क्लब के बाउंसरों ने लड़कों को रोका तो वे झगड़ा करने लगे। इसके बाद तीनों को क्लब से बाहर कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर तीनों ने क्लब के बाहर तोड़फोड़ की।
क्लब में तैनात बाउंसरों से भी आरोपी शुएब उर्फ अज्जू, फैजल और फराज झगड़ा करने लगे। मारपीट में फराज को मामूली चोट भी लगी। खुद को घिरता देखकर तीनों फरार होने लगे। आरोप है कि क्लब के बाउंसर ने गोली चला दी जो स्कूटी पर पीछे बैठे शुएब की कमर में लगी। दोनों दोस्त उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से पुलिस को खबर मिली। शुएब के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार, देर रात को तीनों दोस्तों ने क्लब में शराब पी। इसके बाद फ्लोर पर पहुंचकर नाचने लगे। एक लड़की भी वहां नाच रही थी जिसे कुछ आपत्ति हुई और वह तीनों से झगड़ा करने लगी। शोर सुनकर क्लब के बाउंसर वहां पहुंच गए। बीच-बचाव का प्रयास करने पर तीनों दोस्त उनसे भी बदसलूकी करने लगे। इसके बाद तीनों को बाहर निकाल दिया। इस बात पर नाराज होकर तीनों तोड़फोड़ करने लगे। क्लब के बाउंसरों ने तीनों को पीटा तो वह भागने लगे। स्कूटी पर फरार होते समय शुएब की कमर में गोली लग गई। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि देर रात तक क्लब कैसे खुला था। बाकी स्टाफ का भी बयान लिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि देर रात तक क्लब खुलने की पहले भी शिकायत हुई थी। इसकी जांच की जा रही थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article