फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Changed religion of another on the pretext of job

धर्म परिवर्तन

Mon, 23 Aug 2021 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Changed religion of another on the pretext of job
नूंह। नूंह में धर्म परिवर्तन कराने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बारोटा गांव के बाद एक और मामला सामने आया है। जिसमें नूंह एक 30 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि संलबा निवासी अबू बकर ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अबू बकर निवासी संलबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने इसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नूंह के चूहीमल तालाब के पास रहने वाले देवेंद्र उर्फ लील्लू ने एसपी नूंह को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वर्ष 2017 में उसका अपने परिवार से किसी मामले को लेकर मनमुटाव हो गया था। इसी बात का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन करवाने वाला अबू बकर निवासी सलंबा अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आया और उसे घरवालों के खिलाफ भड़काया। उसे नौकरी का लालच दिया और बहला फुसलाकर उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। देवेंद्र का आरोप है कि अबू बकर ने मूर्तिपूजा का विरोध कर देवी देवताओं के विरुद्ध बहुत ही अपमानजनक शब्द कहे।
विज्ञापन

देवेंद्र ने शिकायत में कहा कि अबू बकर ने धर्म परिवर्तन के बदले उसे सात-आठ हजार रुपये भी जमात के लोगों से दिलवाए। उसका धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम देवेंद्र से बदलकर मोहम्मद जैद रख दिया। उसे जमात के लिए भेज दिया और पीछे से उसके तीन नाबालिग बच्चों को जबरदस्ती अपने पास रखा और उन पर भी दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि वह और उसका परिवार फरवरी 2020 में इसके चंगुल से निकले। जिसके बाद से उसे अबू बकर एवं उसके साथी मिले और उसे धमकी दी कि यदि वह वापस धर्म परिवर्तन नहीं करता है तो उसे जान से मार देंगे।
देवेंद्र ने कहा उसे अबू बकर ग्लोबल पीस सेंटर के नाम का भी पता चला है। जिसके द्वारा वह गरीब, बेसहारा, लोगों एवं बच्चों को ढूंढकर उनको पैसे, जमीन, शादी का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं। देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अबू बकर एवं उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार को फरीदाबाद जिला केगांव नदियापुर से गिरफ्तार कर लिया है।

नूंह के देवेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अबू बकर व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अबू बकर को रविवार को धौज के गांव नदियापुर से गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।- कृष्ण कुमार, जिला प्रवक्ता, नूंह पुलिस।
फोटो ऱ् नूंह सिटी थाना पुलिस द्वारा दबोचा गया आरोपित अबू बकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed