फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Change rally in Japanese park today, PM will give many gifts

Noida News: आज जापानी पार्क में परिवर्तन रैली, पीएम देंगे कई सौगातें

Sat, 04 Jan 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
Change rally in Japanese park today, PM will give many gifts
एक मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन व दूसरे का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के नए भवन की आधारशिला रखेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विधानसभा चुनाव का शंखनाद जापानी पार्क से करेंगे। रैली के माध्यम से प्रदेश के पीएम लोगों को कई सौगातें भी देंगे। इस पार्क से उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी प्रचार की शुरुआत की थी। पीएम नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। वे साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।

इसके के अलावा दिल्ली मेट्रो फेज-4 के जनकपुरी पश्चिम-कृष्णा पार्क के बीच करीब 1,200 करोड़ रुपये की लागत वाले दो किमी लंबे हिस्से का उद्घाटन करेंगे। इससे पश्चिमी दिल्ली के कृष्णा पार्क, विकासपुरी और जनकपुरी के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा करीब 26 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड की आधारशिला भी रखेंगे। यह कॉरिडोर रिठाला को हरियाणा के नाथूपुर (कुंडली) से जोड़ेगा। वहीं, रोहिणी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के नए अत्याधुनिक भवन की आधारशिला भी रखेंगे। इसका निर्माण करीब 185 करोड़ रुपये की लागत से होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क के प्रोजेक्ट स्वीकृति को केजरीवाल सरकार ने दो साल तक लंबित रखा था। प्रधानमंत्री 4500 करोड़ रुपये के विकास की सौगात भी दिल्ली वालों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed