Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Chandigarh Chapter was adjudged the best chapter in the country at the annual conference of NSI.

Noida News: चंडीगढ़ चैप्टर एनएसआई की वार्षिक सम्मेलन में बना देश का बेस्ट चैप्टर

Mon, 17 Nov 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Chapter was adjudged the best chapter in the country at the annual conference of NSI.
चंडीगढ़। हैदराबाद में आयोजित न्यूट्रिशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (एनएसआई) की 57वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता और सामुदायिक सेवा का परचम लहरा दिया। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन में 13 से 15 नवंबर तक चली इस प्रतिष्ठित कॉन्फ्रेंस में चंडीगढ़ चैप्टर को बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चैप्टर कन्वीनर और पोषण विज्ञान की प्रतिष्ठित विशेषज्ञ डॉ. नैंसी साहनी के नेतृत्व में टीम ने न सिर्फ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया बल्कि पूरे सालभर किए गए नए प्रयोग और प्रभावी पोषण कार्यक्रमों से विशिष्ट पहचान बनाई। डॉ नैंसी ने बताया कि बेस्ट चैप्टर अवॉर्ड उन चैप्टर्स को दिया जाता है जो पोषण जागरूकता को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों में अग्रणी रहते हैं। इस वर्ष चंडीगढ़ चैप्टर ने स्वास्थ्यकर्मियों और आम जनता दोनों तक पोषण के महत्व को पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। चैप्टर द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, वर्कशॉप, आंगनबाड़ी विजिट और विशेषकर संवेदनशील समूहों जैसे विशेष जरूरतों वाले बच्चे और वृद्धजन के लिए किए गए पोषण कार्यक्रमों की खास सराहना की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed