फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chancellor committee Recommendation to promote first and second year students

यूपी: स्नातक-परास्नातक के इन छात्रों को किया जाएगा प्रमोट, अंतिम वर्ष के लिए यह है योजना

Fri, 21 May 2021 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 May 2021 08:39 AM IST
सार

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने की संस्तुति की गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर फाइनल की परीक्षा कराई जाएगी। पहले, तीसरे, पांचवें और छठे सेमेस्टर की परीक्षा या आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा।

विज्ञापन
chancellor committee Recommendation to promote first and second year students
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के चलते यूपी के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम, द्वितीय वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की सिफारिश की गई है। वहीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जाएगी। 
विज्ञापन


यह सिफारिश तीन कुलपतियों की कमेटी ने प्रदेश सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में की है। कमेटी में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. विनय पाठक, लखनऊ विश्वविद्यलाय के कुलपति प्रो. आलोक राय और महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रो. कृष्णपाल सिंह थे।
विज्ञापन


परीक्षा का प्रारूप विश्वविद्यालयों को अपने स्तर पर तय करने की छूट देने की सिफारिश की गई है। कमेटी ने प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख लोगों से रायशुमारी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की संस्तुति की है। समिति का मानना है कि चूंकि जो विद्यार्थी अभी द्वितीय वर्ष में है उन्हें सत्र 2020-21 में भी बिना परीक्षा के प्रमोट किया गया था।

लिहाजा अगले वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के साथ उनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा भी ली जाए। द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रथम वर्ष के अंक निर्धारित किए जाएं। ताकि विद्यार्थी केवल एक वर्ष की परीक्षा देकर ही स्नातक उतीर्ण न हो। 

प्रथम वर्ष के जिन विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा उनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर प्रथम वर्ष के अंक निर्धारित किए जाएं। इसी प्रकार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट कर दिया जाए। लेकिन अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित कराई जाए।

ये सिफारिशें
जो विद्यार्थी अभी द्वितीय वर्ष में है, उन्हें सत्र 2020-21 में भी बिना परीक्षा के प्रमोट किया गया था। अगले वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा के साथ उनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा भी ली जाए। द्वितीय वर्ष की परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रथम वर्ष के अंक निर्धारित किए जाएं, ताकि विद्यार्थी केवल एक वर्ष की परीक्षा देकर ही स्नातक उतीर्ण न हो। 

प्रथम वर्ष के जिन विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा, उनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर प्रथम वर्ष के अंक निर्धारित किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed