फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CEO held a meeting with the farmers and discussed their demands

Noida News: सीईओ ने किसानों के साथ की बैठक, मांगों पर हुई चर्चा

Thu, 21 Aug 2025 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
CEO held a meeting with the farmers and discussed their demands
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ग्रुप की बुधवार को नोएडा प्राधिकराण के सीईओ लोकेश एम के साथ बैठक हुई। बैठक में किसानों के साथ पुरानी मांगों पर चर्चा हुई। टिकैत ग्रुप की ओर से पवन खटाना समेत 20 से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों ने पुरानी कमेटी संस्तुति को लागू कराने पर चर्चा की। सीईओ की ओर से बताया गया कि इसमें कई अधिकारियों के साथ बैठक हुई है जल्द ही परिणाम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा 10 प्रतिशत के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। किसानों ने किसान कोटे के प्लॉट की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि पांच प्रतिशत के अलावा जिन पात्रों का चयन किया गया था। उनको आवंटन का पत्र मिलना चाहिए। इसी तरह से उन्होंने सेक्टरों की तर्ज पर गांवों में सफाई आदि कराने की मांग की। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि कूड़ा उठाने वाली कुछ गाड़ियों की खरीद होनी है। इसके बाद इन गाड़ियों को विशेष तौर पर गांव में लगाया जाएगा। उन्होंने इसके अलावा दूसरी कई अन्य मांगों पर भी चर्चा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed