फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CBSE National Shooting Championship begins in Greater Noida

Noida News: ग्रेनो में सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप का आगाज

Thu, 11 Sep 2025 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
CBSE National Shooting Championship begins in Greater Noida
- देश-विदेश के 1200 से अधिक निशानेबाज ले रहे हिस्सा, जेपी ग्रींस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोेएडा। गौतमबुद्ध नगर में पहली बार सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। इसमें देश के साथ विदेशी निशानेबाज भी भाग ले रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ जेपी ग्रींस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्य अतिथि मुकेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।



सीबीएसई की ओर से सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक व बालिका वर्ग के अंडर-14, 17 व 19 में शूटरों के बीच 10 मीटर राइफल व 10 मीटर पिस्टल में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि निशानेबाजों के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग सिस्टम लागू किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी पसंद के अनुसार भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आठ जोन से शानदार प्रदर्शन करने वाले करीब 1200 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं। इनमें 16 निशानेबाज सिंगापुर, मलेशिया, जापान, दुबई के हैं।
विज्ञापन


हर्षिता राठी ने हासिल किए 373 अंक

अंडर-14 में डीपीएस फरीदाबाद की ध्युइति धार ने एयर राइफल में 399 अंक प्राप्त किए। अंडर-17 के 10 मीटर एयर राइफल में मानस्थली स्कूल की हर्षिता राठी ने 373 अंक, आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रियंका शेखावत ने 396 अंक, आर्मी पब्लिक स्कूल आगरा की कुशी चौधरी ने 399 अंक हासिल किए। वहीं, आर्मी पब्लिक स्कूल की अनन्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 398 अंक व सेंट जेवियर स्कूल की तन्वी वाजिया ने 398 अंक हासिल किए। अंडर-19 बालिका वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल में वाल्लभ विद्यालय की मीनाक्षी ने 380 अंक, डीपीएस बेंगलुरु की लावण्या पहारवानी ने 398 अंक प्राप्त किए। बालक वर्ग में अंडर-19 वर्ग में त्यागी पब्लिक स्कूल के आशीष कुमार ने एयर पिस्टल में 369 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशानेबाजों का किया उत्साहवर्धन

नीरज सिंह ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की चेयरमैन उर्वशी गौड़, विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह रावत, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता सुभाष पांचाल, ओलंपियन दीपक कुमार, प्रधानाचार्य मीता भंडूला, जेपी स्कूल के प्रेसिडेंट-एजुकेशन कमांडर एसजे सिंह, डॉ. आरएस पवार, आनंद कुमार ने निशानेबाजों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed