{"_id":"66eecf8a6ad2a0dfb305348b","slug":"cbse-cluster-athletics-competition-starts-today-grnoida-news-c-23-1-gur1004-40382-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज आज
विज्ञापन
4000 एथलीट करेंगे प्रतिभाग, आरवी नॉर्थलैंड स्कूल में 22 से 24 सितंबर तक होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शनिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के एथलेटिक्स खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं। रविवार से दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। सभी खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था स्कूल की बिल्डिंग में की गई है। प्रतियोगिता में यूपी वेस्ट जोन व उत्तराखंड के 400 से अधिक स्कूलों से लगभग चार हजार एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
आरवी नॉर्थलैंड स्कूल में 22 से 24 सितंबर तक 19वीं सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स (बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में मुकाबले होंगे। इसमें यूपी वेस्ट जोन में आने वाले जिले और उत्तराखंड के देहरादून जोन के स्कूलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को देहरादून, सहारनपुर, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ आदि जिलों के खिलाड़ी स्कूल में आने शुरू हो गए है। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800 मीटर की रेस, 400 मीटर रिले रेस, जैवलिन, लंबीकूद, ऊंची कूद, शॉर्टपुट, डिस्कस थ्रो आदि खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 500 अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल के पीटीआई चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल व्हीलचेयर खिलाड़ी अलीशा व राखी मौजूद रहेंगी।