फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cattle herder murdered to pay debt in greater noida

पशु खरीदवाने के बहाने बुलाकर मार डाला: कर्ज चुकाने के लिए पशुपालक की हत्या की, गर्दन, हाथ-पैर की उंगुली काटीं

Mon, 29 Sep 2025 05:32 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Sep 2025 05:32 PM IST
सार

पशु व्यापारी को पशु खरीदवाने के बहाने से बुलाकर पैसों के लालच में एनआईयू के पीछे जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सब्जी काटने वाला (चाकू), रस्सी, मृतक का मोबाइल फोन, नकदी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Cattle herder murdered to pay debt in greater noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली पुलिस ने पशु व्यापारी की हत्या का खुलासा करते हुए गांव अमरपुर निवासी पशु पालक अवनीश नागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए पशु व्यापारी के पास मौजूद रुपये को लूट के इरादे से उसकी हत्या की। आरोपी पर पत्नी के बीमार होने के बाद सब्जी, फल और एक मेडिकल स्टोर वाले का कर्ज था। सभी लोग उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बना रहे थे। इस कारण उसने पशु व्यापारी को पशु खरीदवाने के बहाने से बुलाकर पैसों के लालच में एनआईयू के पीछे जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल सब्जी काटने वाला (चाकू), रस्सी, मृतक का मोबाइल फोन, नकदी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

24 सितंबर को मोहल्ला फतेहखानी कस्बा बिलासपुर निवासी ईसुब उर्फ युसुफ ने केस दर्ज कराया था कि भाई मोहम्मद उर्फ मोहम्मद कुरैशी (48) पशु व्यापारी था। वह 23 सितंबर को अपने घर से 70 हजार रुपये लेकर पशु खरीदने गया हुआ था। लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद जा रहा है। उसके घर वापस न आने के संबंध में 24 सितंबर को दनकौर कोतवाली पर भाई द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 सितंबर को मोहम्मद उर्फ मोमंद का शव पुलिस को एक विश्वविद्यालय के पीछे जंगल में मिला था। पुलिस को गर्दन का कुछ हिस्सा धारदार हथियार से काटा मिला था। जबकि हाथ और पैरों की उंगुलियों का भी कुछ भाग काटा था। जिस स्थान पर शव पड़ा मिला उससे करीब 10 मीटर दूर मृतक का अंगोछा, करीब 15 मीटर दूर एक जूता मिला था। साथ ही करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में छिपी हुई बाइक बरामद हुई थी। जबकि उनका मोबाइल नही मिल सका था। पुलिस ने द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। हत्या की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार को अमरपुर की ओर जाने वाले तिरो के पास से आरोपी अवनीश नागर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाली (चाक), रस्सी, मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन, मृतक के पैरों का जूता, पशु बांधने वाली रस्सी, 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मोहम्मद उर्फ मोहम्मद कुरैशी पशु खरीदने के लिए काफी पैसा नकद लेकर आता है। आरोपी ने पशु खरीदवाने के लिए बहाने पैसों के लालच में एनआईयू के पीछे जंगल में ले जाकर उसकी हत्या की थी।

पशु व्यापारी के पैसे से उतारा कर्ज
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पशुओं को पालने का काम करता है। आरोपी की शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। पिछले दिनों आरोपी की पत्नी की बुखार आदि तबीयत खराब होने पर उसका इलाज कराया था। इस कारण आरोपी का एक मेडिकल स्टोर से ली गई दवा के साथ फल और सब्जी वाले पर कर्ज हो गया था। कर्ज को अदा नहीं कर पाने के कारण वह परेशान था। आरोपी पशु पालक को पूर्व में पशु खरीदवा चुका था। 

इस कारण उसपहले से जानकारी थी कि वह पशु खरीदने के लिए अच्छा नकद पैसा लेकर आता है। इस कारण उसने पशु व्यापारी को पशु खरीदवाने के बहाने से बुलाकर पैसों के लालच में एनआईयू के पीछे जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने गाड़ी से उतरने के बाद उसके गले पर चाकू से वार करने के बाद उसके पास मौजूद पैसों को लूट लिया था। आरोपी ने पशु व्यापारी से लूटे गए 25 हजार रुपये से हत्या के बाद बाद अपना कर्ज भी उतरा है। 4500 सब्जी वाले, 4600 रुपये फल वाले व 11 हजार रुपये का भुगतान मेडिकल स्टोर वाले को किया था। कुछ पैसे निजी खर्च में भी लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed