{"_id":"686c28d50eb5c6b78d0f5a28","slug":"cash-stolen-from-dlf-mall-store-former-employee-arrested-noida-news-c-1-gnd1002-3141336-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएलएफ मॉल के स्टोर से नकदी चोरी, पूर्व कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएलएफ मॉल के स्टोर से नकदी चोरी, पूर्व कर्मी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी से चोरी की पूरी रकम बरामद
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर से पूर्व कर्मचारी ने 1.58 लाख रुपये चुरा लिए। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और स्टोर के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की पूरी रकम 1.58 लाख भी बरामद कर ली है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दिल्ली के शकरपुर निवासी शैलेश रावत सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर में सहायक स्टोर प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि वह तीन जुलाई की रात को स्टोर बंद कराकर गए थे। गल्ले में 1.58 लाख रुपये कैश गिनकर रख गए थे। चार जुलाई को स्टोर पहुंचकर बैंक में नकदी जमा कराने के लिए गल्ला देखा तो उसमें नकदी नहीं थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पूर्व कर्मचारी सोनू गल्ले से नकदी चोरी करते हुए दिखा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी सोनू को मॉल के गेट नंबर आठ से दबोच लिया। आरोपी वर्तमान में नोएडा के सदरपुर गांव में किराये पर रहता है। ब्यूरो