फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Businessman filed a case of running away with 18 lakhs police recovered more than four times

Greater Noida: कारोबारी ने 18 लाख लेकर भागने का केस दर्ज कराया, पुलिस ने चार गुना से ज्यादा किए बरामद

Fri, 08 Jul 2022 06:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 06:19 AM IST
सार

कारोबारी से लाखों रुपये लेकर भागने के मामले में पुलिस ने व्यापारी के चालक फर्रुखाबाद निवासी सोनू चौहान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Businessman filed a case of running away with 18 lakhs police recovered more than four times
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

दादरी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दिल्ली से अनूपशहर जा रहे कत्था व्यापारी के रुपये लेकर भागने के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। अमानत में खयानत में दर्ज किए गए मामले में पुलिस ने व्यापारी के चालक फर्रुखाबाद निवासी सोनू चौहान व उसकी पत्नी पुष्पा और आगरा निवासी बहन श्वेता सिंह व जीजा कर्णवीर को गिरफ्तार किया है। पुष्पा, श्वेता व कर्णवीर को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर में 18 लाख की रकम दर्शायी थी, लेकिन आरोपियों से व्यापारी की क्रेटा कार, लैपटॉप, कागजात समेत 81.68 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों रकम में अंतर को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हुए, लेकिन पुलिस ने बताया कि व्यापारी ने गलती से रकम 18 लाख लिखवाई थी।
विज्ञापन


डीसीपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे द्वारका, दिल्ली निवासी कत्था कारोबारी संजीव कुमार अग्रवाल क्रेटा कार में सवार होकर चालक सोनू चौहान के साथ अनूपशहर स्थित फैक्टरी में जा रहे थे। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से नीचे लुहारली टोल की तरफ संजीव ने लघुशंका के लिए कार रुकवा ली। उनके उतरते ही चालक सोनू चौहान कार लेकर फरार हो गया। कारोबारी ने इस घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को मथुरा स्थित कर्णवीर के घर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। कारोबारी ने भी प्रेसवार्ता में पहुंचकर 24 घंटे में खुलासा करने पर पुलिस की प्रशंसा की। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल से बचकर निकले, मोबाइल किए बंद
कारोबारी की कार में फास्टैग लगा हुआ था। इस कारण आरोपी मथुुरा टोल के रास्ते नहीं गए। उन्होंने रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले फोन स्विच ऑफ कर लिए, लेकिन पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले जिनसे आरोपी संपर्क में थे। पुलिस आरोपी सोनू के फर्रुखाबाद स्थित घर दबिश देने निकली थी, तभी पुलिस को मथुरा की लोकशन मिली और आरोपियों को दबोच लिया।

मध्यप्रदेश में बसने की थी साजिश
सोनू ने अन्य आरोपियों को कार में मोटी रकम ले जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद सभी ने सोनू के दिल्ली के उत्तम नगर स्थित किराए के कमरे में साजिश रची थी। कारोबारी के पैसों से आरोपियों ने धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के बाद मध्यप्रदेश में कारोबार शुरू करने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed