फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on seven including former head in attack on Pradhan

प्रधान पर हमले में पूर्व प्रधान समेत सात पर केस

Sun, 29 Aug 2021 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Case on seven including former head in attack on Pradhan
जारचा। दतावली गांव में शनिवार को खंभों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जगह चिह्नित करते समय कार सवार बदमाशों के हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन पर फायर कर धमकी दी थी कि अगली गोली सीने में लगेगी। वहीं, पीड़ित ने व्हाट्सएप कॉल कर पुलिस से शिकायत वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार घटना को लेकर दहशत में है और उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के दतावली गांव में शनिवार रात के समय ग्राम प्रधान बलराज गांव में खंभों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों के लिए जगह चिह्नित करते हुए घूम रहे थे। तभी कार में सवार होकर पूर्व ग्राम प्रधान जयचंद, ओम भाटी और विक्रम उनके पास आए और कहने लगे बिना हमसे पूछे गांव में कोई विकास कार्य नहीं होगा। इसका प्रधान ने विरोध जताया तो एक ने प्रधान के पैरों की तरफ जमीन पर गोली चला दी। ग्राम प्रधान बाल-बाल बचे। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके की तरफ भागे। उन्हें देखकर हवाई फायरिंग करते हुए तीनों मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद पूर्व प्रधान के पुत्र अनुज के साथ भतीजे अंकित व अजय व एक अज्ञात के साथ मौके पर हाथों में पिस्टल लेकर आए और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच पुलिस के आने से पहले फरार हो गए। पीड़ित के भाई कपिल की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के कारण हमला : प्रभारी
कोतवाली प्रभारी दादरी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित प्रधान के भाई कपिल की तहरीर पर ज्ञानचंद, ओम भाटी, विक्रम, अनुज, अंकित, अजय व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी पक्ष पूर्व ग्राम प्रधान रहा है। इस बार भी चुनाव लड़ा था। बलराज के सामने हार गया था। चुनावी रंजिश के कारण हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed