फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case on 600 farmers going to besieged MP's residence

सांसद आवास घेरने जाने वाले 600 किसानों पर केस

Thu, 04 Nov 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case on 600 farmers going to besieged MP's residence
नोएडा। सांसद आवास का मंगलवार को घेराव करने निकले 81 गांवों के किसानों के मामले में बुधवार को सेक्टर-20 पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें 20 नामजदों समेत 600 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, बुधवार को हरौला बरात घर में किसानों का 64वें दिन भी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सांसद डॉ. महेश शर्मा के सेक्टर-15ए स्थित आवास का घेराव करने के लिए किसान निकले थे, लेकिन उन्होंने अनुमति नहीं ली थी। इसके अलावा किसानों ने प्राधिकरण सीईओ व सांसद के खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौच भी की थी। साथ ही, जाम लगाया था। इस कारण सुखवीर खलीफा, सुरेंद्र प्रधान, राजेंद्र यादव, सोनू, ऊदल सिंह, अनिल यादव, सुधीर चौहान, सागर, ओमवीर, अतुल, सुनील चौधरी, जयवीर सिंह, अशोक भाटी, सुमित भाटी, सूरजपुर प्रधान गौरव भाटी सहित 600 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अब तक चार बार हो चुका है केस
दो बार प्राधिकरण की ओर से प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि दो बार पुलिस ने किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हक नहीं छीनने देंगे: सुखवीर
किसान नेता सुखवीर खलीफा का कहना है कि 45 साल से किसानों का शोषण किया जा रहा है। कभी प्लॉट लगाने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं तो कभी मुआवजा देने के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है। किसान 64 दिन से धरना दे रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण ने एक भी समस्या का समाधान नहीं किया है। आंदोलन में किसान हर कीमत चुकाने को तैयार हैं, लेकिन हक छीनने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed