फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   case of cheating against unnati fortune builder

उन्नति फॉर्च्यून बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Tue, 27 Aug 2019 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
case of cheating against unnati fortune builder
सांकेतिक तस्वीर

नोएडा कोतवाली फेज थ्री में उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग बिल्डर के दो डायरेक्टरों के खिलाफ 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट के नाम पर करीब 49 लाख रुपये लेकर पजेशन दे दिया, लेकिन बाद में इस फ्लैट को किसी और को बेच दिया।

विज्ञापन


साथ ही इस फ्लैट पर बैंक लोन भी ले लिया। जब इसकी जानकारी हुई तो पीड़ित ने इसकी शिकायत नोएडा पुलिस से की। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टरों अनिल मिठास व मधु मिठास को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, इंदिरापुरम निवासी श्रीधर साहू ने 2017 में सेक्टर-119 स्थित उन्नति बिल्डर के अरनिया सोसायटी में फ्लैट बुक कराया था। पहले टावर एक में फ्लैट दिया गया, बाद में टावर पांच और अंत में टावर तीन में फ्लैट बुक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फ्लैट के लिए श्रीधर साहू ने 45 लाख रुपये बिल्डर को दिए। इसकेबाद इस फ्लैट का पजेशन दे दिया गया। साहू ने फ्लैट को किराये पर लगा दिया। 13 मार्च 2018 को बिल्डर की तरफ से एक डिमांड नोट भेजा गया। इसमें बताया गया कि निर्माण के दौरान फ्लैट का एरिया बढ़ गया था। इस लिए 3.62 लाख रुपये जमा करा दें। श्रीधर साहू ने ये पैसे भी जमा करा दिए।


करीब 49 लाख रुपये दे दिए गए। 2 अप्रैल 2018 को सचिन ठाकुर नाम शख्स ने फोन कर बताया कि बिल्डर ने यह फ्लैट उसे अलॉट किया है। इसके बाद एक्सिस बैंक से कोई कर्मचारी आया। उसने बताया कि इस फ्लैट पर लोन लिया गया है। यह बैंक प्रॉपर्टी है। इसके बाद श्रीधर साहू को पता चला कि बिल्डर ने धोखाधड़ी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed