फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case not registered even after four days for trying to get compensation in a fake way

Noida News: फर्जी तरीके से मुआवजा लेने प्रयास में चार दिन बाद भी केस दर्ज नहीं

Thu, 06 Apr 2023 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case not registered even after four days for trying to get compensation in a fake way
प्राधिकरण के अधिकारी दे चुके हैं तहरीर, पीड़ित किसान ने लगाई पुलिस कमिश्नर से गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। किसान की भूमि का फर्जी दस्तावेज बनाकर मुआवजा लेने की कोशिश करने के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि प्राधिकरण अधिकारियों की ओर से तहरीर दे दी गई है। उधर, पीड़ित किसान ने पुलिस आयुक्त से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित किसान धनेश ने बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसकी भूमि का आपसी सहमति से यमुना विकास प्राधिकरण को विक्रय करने का गजट समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ था। जबकि उनकी ओर से कोई दस्तावेज सहमति से विक्रय के लिए नहीं दिए गए थे। जानकारी हुई तो मामले की शिकायत प्राधिकरण अधिकारियों से की गई। अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पत्रावली को सत्यापित करने वाले कानूनगो, लेखपाल व तहसीलदार के समेत भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से जो शिकायत मिली है उस पर जांच की जा रही है और उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार शर्मा, एडीसीपी ग्रेनो जोन।
-----------
प्राधिकरण की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र लिख दिया गया है और कई साक्ष्य भी दिए गए हैं। अब कार्रवाई करने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
शैलेंद्र कुमार सिंह, विशेष कार्यधिकारी यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed