फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case filed against six including husband for murder of pregnant

गर्भवती की हत्या, पति समेत छह पर केस दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six including husband for murder of pregnant
जारचा। गांव प्यावली-जैतवारपुर में बुधवार रात चुन्नी से गला दबाकर गर्भवती की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में महिला के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जारचा कोतवाली प्रभारी श्रीपाल सिह ने बताया कि महिला के भाई अरविंद चौहान की तहरीर पर पति शिवम, सास उर्मिला, जेठ मनीष, जेठानी बबीता, ननद मीना और प्रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। सभी आरोपी फरार हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खुर्जा निवासी अरविंद चौहान ने कहा है कि उनकी बहन कविता (24) की शादी 24 अप्रैल 2019 को प्यावली- जैतवारपुर गांव निवासी ओमपाल सिंह के बेटे शिवम से हुई थी। उन्होंने शिवम पर कविता से मारपीट कर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर करने आरोप लगाया है। आरोप है कि शिवम ने हत्या के बाद कॉल कर अरविंद से दहेज नहीं देने पर उसकी बहन को मार देने की बात कही थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। महिला की छह माह की बेटी है।
विज्ञापन

अरविंद का आरोप है कि शादी के तीन माह बाद से ही सुसराल के लोग स्विफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगे थे। कार नहीं देने पर कविता से मारपीट की जाती थी। आरोप है की शादी के बाद एक माह भी कविता ससुराल में नहीं रह सकी थी। 20 मार्च को झगड़े के बाद कविता को मारपीट कर घर से भगा दिया गया था। कविता पड़ोस में ततारपुर गांव में रहने वाले चचेरे भाई के यहां चली आई थी। बाद में ग्राम प्रधान और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कविता सुसराल वापस आ गई। बुधवार रात को दोनों में फिर से विवाद हुआ था। जिसके बाद कविता की हत्या कर दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed