फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cargo vehicles banned from going to Delhi from tonight

Noida News: आज रात से मालवाहकों के लिए दिल्ली जाने पर रोक

Mon, 11 Aug 2025 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Cargo vehicles banned from going to Delhi from tonight
आज रात से मालवाहक वाहनों के लिए दिल्ली जाने पर रोक
विज्ञापन

- दिल्ली में रिहर्सल के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण समारोह की रिहर्सल को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसके तहत मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार को रिहर्सल समाप्त होने तक और 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम खत्म होने तक मालवाहक (भारी, मध्यम व हल्के) वाहन नोएडा से दिल्ली नहीं जा सकेंगे।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से लाल किले या रिहर्सल क्षेत्र के आसपास के रास्तों की ओर नहीं जाने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सुझाव देते हुए कहा है कि चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज और डीएनडी पर डायवर्जन लागू होगा। चालक नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर, यमुना एक्सप्रेसवे व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे। दिल्ली में रिहर्सल परेड के कारण पांच दिनों तक दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों का सफर परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली से नोएडा आने-जाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि 15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर कोताही नहीं बरती जाएगी। वाहन चालकों को परेशानी न हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दोनों समय दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्य राज्यों को जाने वाले माल वाहक भारी, मध्यम व हल्के वाहनों का सुरक्षा के दिल्ली राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन



इन रास्तों का करें प्रयोग



चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।


कालिंदी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली राज्य में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।


यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।



परीचौक से नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed