{"_id":"6697d7f5a8721e90ae03c14d","slug":"cargo-terminal-will-be-directly-connected-to-greno-west-work-will-be-completed-by-december-grnoida-news-c-23-1-vns1013-35525-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट से सीधे जुड़ेगा कार्गो टर्मिनल, दिसंबर तक पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट से सीधे जुड़ेगा कार्गो टर्मिनल, दिसंबर तक पूरा होगा काम
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट से सीधे जुड़ेगा कार्गो टर्मिनल, दिसंबर तक पूरा होगा काम
130 मीटर रोड को विमानों की उड़ान से पहले कर लिया जाएगा तैयार
ग्रेटर नोएडा से यमुना क्षेत्र में 38 किलोमीटर की बननी है सड़क
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सीधे तौर पर जोड़ने का काम दिसंबर से पहले पूरा करने की तैयारी है। इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथ ही गाजियाबाद और नोएडा तक के लोगों का जेवर तक का सफर आसान होगा। ग्रेनो वेस्ट के गौर सिटी चौक से सिरसा तक 25 किलोमीटर का निर्माण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर चुका है। वहां से सड़क का विस्तार कर करीब 13 किमी लंबी और सड़क बनाकर धनौरी गांव तक जोड़ा जाएगा।
एयरपोर्ट पहुंचने के लिए फिलहाल सूरजपुर पुलिस लाइन से होते हुए परी चौक और वहां से यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर तक पहुंचा जा सकता है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सेक्टरों के विकास के साथ ही 130 मीटर चौड़ी इस सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। यह सड़क यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनाई जानी है। 38 किलोमीटर लंबी सड़क का यमुना क्षेत्र में करीब 29 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। कई जगहों पर न्यायालय से रोक होने के चलते इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उतरावली के आसपास निर्माण अटका पड़ा है। शेष 9.5 किलोमीटर सड़क बनाने के लिए किसानों से बातचीत का क्रम जारी है। इस बीच प्राधिकरण के अधिकारियों का दावा है कि किसानों ने जमीन अधिग्रहण की सैद्धांतिक सहमति दे दी है। ऐसे में सितंबर तक किसानों से जमीन की खरीद कर ली जाएगी। बता दें कि दिसंबर में एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान प्रस्तावित है, ऐसे में उड़ान से पहले इस सड़क का निर्माण पूरा करने की योजना है। निर्माण पूरा होने के बाद बोडाकी में बनने वाले मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब से एयर कार्गो तक आसानी से सामान भेजा जा सकेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सघन आबादी की अड़चन दूर करने के उपायों पर भी मंथन चल रहा है।
130 मीटर सड़क पर होगा कार्गो टर्मिनल का द्वार
दरअसल, एयरपोर्ट पर बन रहे कार्गो टर्मिनल का द्वार इसी सड़क पर होगा। यह सड़क प्रस्तावित खुर्जा पलवल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी। सड़क के निर्माण का सीधा फायदा एयरपोर्ट एवं यमुना क्षेत्र जाने के लिए होगा।