फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car-riding miscreants robbed father-son by giving lift

कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर पिता-पुत्र को लूटा

Thu, 23 Sep 2021 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants robbed father-son by giving lift
नोएडा। कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को महामाया फ्लाईओवर के पास से लिफ्ट देकर मारपीट की और 1.19 लाख रुपये लूट लिए। साथ ही, बदमाशों ने दोनों के डेबिट कार्ड से रास्ते में 50 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद दोनों को जेवर टोल प्लाजा के पास उतारकर फरार हो गए। वहीं, मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए लूट की रिपोर्ट धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी इकरार अली ऑटो चालक हैं। उन्हें गांव मैनपुरी के कैथोली में भूखंड लेना था। इसके लिए वह पिता सोहराब के साथ 16 सितंबर को मैनपुरी जा रहे थे। दोनों सुबह साढ़े सात बजे महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे और वहां बस का इंतजार करने लगे। इस दौरान एक कार आकर रुकी। इसमें चालक समेत चार लोग बैठे थे। उन्होंने पिता-पुत्र को आगरा तक छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन

कुछ दूर जाते ही बदमाशों ने मारपीट कर पिता से 80 हजार रुपये और पुत्र से 39 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश दोनों को घुमाते रहे और परी चौक के पास पिन नंबर पूछकर दोनों के डेबिट कार्ड से 50 हजार रुपये भी निकलवा लिए। मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से की गई। डीसीपी राजेश एस ने बताया कि जांच में टीमें लगाई गई हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के छह दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट
16 सितंबर को घटना हुई और पीड़ितों ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की, लेकिन संगीन घटना के छह दिन बाद 22 सितंबर को लूट की धाराओं की जगह धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया गया।
धाराओं के फेरबदल को लेकर होगी जांच
डीसीपी राजेश एस ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के दौरान धाराओं में फेरबदल की बात सामने आई है। इसके लिए एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा को जांच के लिए कहा गया है। जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आएगी, उन पर कार्रवाई होगी। मामले में धोखाधड़ी की धाराओं को लूट की धारा में तरमीम किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि किसी अनजान शख्स से न लिफ्ट लें, न दें।

फेज टू पुलिस ने भी डकैती की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की थी
पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद भी थाने व चौकी स्तर पर पुलिसकर्मी अपराध छिपाने में पीछे नहीं हैं। क्षेत्र में अपराध कम दिखाने के लिए इस तरह के काम पुलिस लगातार कर रही है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की जानबूझकर की गई लापरवाही यह पहली नहीं है। पिछले महीने कोतवाली फेज टू पुलिस ने कंपनी में हुई डकैती की रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की गई थी। जबकि हथियारबंद बदमाशों ने फेज टू की कंपनी में गार्डों को बंधक बनाकर लाखों की डकैती की थी। मीडिया में मामला आने के बाद डकैती की धारा में तरमीम की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed