{"_id":"62ce34ff3067fc2861343d06","slug":"car-riders-attacked-in-dadri-of-gautam-budh-nagar-thar-ransacked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क तांडव: थार में सवार दो युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, कार सवारों ने जमकर की तोड़फोड़, घटना CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क तांडव: थार में सवार दो युवकों पर लाठी-डंडे से हमला, कार सवारों ने जमकर की तोड़फोड़, घटना CCTV में कैद
Wed, 13 Jul 2022 08:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:29 AM IST
सार
दादरी में कार सवारों ने थार में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने थार के शीशे तोड़ दिए और थार में सवार दो लोगों की जमकर पिटाई की। पीड़ितों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार सवारों ने किया हमला, थार में की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी नगर स्थित जीटी रोड पर टक्कर मारने के बाद कार सवारों ने थार में सवार दो युवकों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। आरोपियों ने थार में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह दोनों युवक जान बचाकर भागे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीड़ित ने अज्ञात युवकों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। दादरी के नई आबादी निवासी फैजान ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 9.30 बजे अपने दोस्त साजिद मेवाती के साथ थार से जीटी रोड पर उसे ठीक करवाने आया था।
थार में काम कराने के बाद वह लौट रहा था। नगर पालिका के दफ्तर के सामने एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार दो युवक लाठी लेकर उतरे और थार के शीशे तोड़ने लगे। इस दौरान दूसरी कार भी आ गई। उसमें सवार तीन युवकों ने भी मारपीट की और थार में तोडफोड़ की। थार का गेट खोलकर जब पीड़ित भागने लगे तो आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
पकड़ा गया कार मालिक, बोला नेता के बेटे को बेची थी कार
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कार मालिक को हिरासत में ले लिया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कार मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उसने कार किसी नेता के बेटे को बेच दी थी।

पुलिस ने कार खरीदने वाले से भी इस मामले में पूछताछ की है। इस संबंध में एसीपी नितिन सिंह का कहना है कि कार मालिक और कार खरीदने वाले से पूछताछ की गई। उसने बताया कि टक्कर मारी नहीं लग गई थी। वह किसी नेता का बेटा है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है।