{"_id":"66453f9c4ca2b22f1001faa4","slug":"car-riders-abducted-student-and-beat-him-brutally-video-goes-viral-na-news-c-139-1-mdr1001-102826-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार सवारों ने छात्र को अगवा कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार सवारों ने छात्र को अगवा कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र को कार सवार अगवा कर निवाड़ी के जंगल में ले गए। अपहर्ताओं ने छात्र को बंधक बनाकर उसे बेरहमी से पीटा और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भोजपुर के गांव हृदयपुर भंडौंला निवासी कपिल त्यागी सेना में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती लेह में चल रही है। कपिल की पत्नी मोनिका पुत्र कुणाल त्यागी और पुत्री के साथ गांव में ही रहती हैं। मोनिका त्यागी ने बताया कि कुणाल गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र है। मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद कुणाल स्कूल के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी कार सवार वहां पहुंचे और कुणाल को जबरन कार में डाल लिया।
कुणाल का अपहरण करने के बाद अपहर्ता उसे सारा रोड होते हुए निवाड़ी के जंगल में ले गए। अपहर्ताओं ने चलती कार में कुणाल को बेरहमी से पीटा। बेखौफ अपहर्ता लगभग एक घंटे तक कुणाल को यातनाएं देते रहे। कुणाल के गिड़गिड़ाने के बाद भी आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और पिटाई करते रहे। इसी बीच पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा तो अपहर्ता कुणाल को जंगल में फेंककर फरार हो गए। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुणाल ने किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती बताई।
विज्ञापन
-
हत्या कर नहर में फेंकने की दे रहे थे धमकी
कुणाल त्यागी ने घर पहुंचकर मां मोेनिका त्यागी को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। मोनिका त्यागी के अनुसार अपहर्ता कुणाल का अपहरण करने के बाद कार को सारा मार्ग होते हुए निवाड़ी के जंगल में ले गए। अपहर्ताओं ने कुणाल की हत्या कर शव निवाड़ी गंगनहर में फेेंकने का षड्यंत्र रचा। षड्यंत्र को अंजाम देने के लिए अपहर्ता कार लेकर एक घंटे तक जंगल में घूमते रहे। इसी दौरान निवाड़ी के समीप उन्होंने पुलिस की गाड़ी का सायरन सुना, इसके बाद वह अपनी कार वापस सारा मार्ग पर ले आए। मगर यहां भी भीड़ अधिक होने के कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और कुणाल को जंगल में फेंककर फरार हो गए। इसके बाद अपहर्ताओं ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
-- -- -- -- -- -
छात्र की मां ने पुलिस पर लगाया धाराओं में खेल करने का आरोप
छात्र कुणाल की मां मोनिका त्यागी का आरोप है कि पुलिस ने धाराओं में खेल कर दिया। पुलिस ने अपहरण और जान से मारने के प्रयास के बदले केवल मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जबकि पुलिस को घटना का वीडियो भी दिखाया गया था उसके बावजूद पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज में रिपोर्ट दर्ज की।
-- -- -- -- -- --
दो साल पहले छात्र के साथ पढ़ता था मुख्य आरोपी
छात्र कुणाल त्यागी ने बताया कि उसने 10वीं श्रीराम पब्लिक स्कूल से की है। मुख्य आरोपी भी वहीं पढ़ता था और उस समय से ही किसी बात को लेकर उससे रंजिश रखता था। आरोपी ने कई बार कुणाल को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
-- -- -- -
पुलिस की गश्त पर उठा सवाल
अपहर्ता सरेराह छात्र का अपहरण करने के बाद उसे लेकर बेखौफ होकर कार निवाड़ी और मोदीनगर क्षेत्र में घूमाते रहे। पिटाई के दौरान छात्र चिल्लाता रहा, मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की। दो-दो थाना क्षेत्र में अपहर्ता छात्र को लिए घूमते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इससे पुलिस की गश्त पर सवाल खड़ा हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
कुणाल की मां मोनिका की तहरीर के आधार पर आयुष निवासी शाहजहांपुर और एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर के आधार पर ही धाराएं लगाई गई हैं। वीडियो और अन्य जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर