फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car drags milk seller

फॉरच्यूनर से दूध विक्रेता को मारी टक्कर, सौ मीटर घसीटा

Tue, 30 Jun 2020 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Car drags milk seller
कार ने दूध विक्रेता को मारी टक्कर, 100 मीटर घसीटा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सम्राट मिहिरभोज सिटी पार्क के सामने सोमवार सुबह तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने दूध विक्रेता तेज सिंह को टक्कर मार दी। कार चालक ने दूध विक्रेता और बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। मूल रूप से सिकंदराबाद के बिस्वाना गांव के तेज सिंह ग्रेनो में दूध की आपूर्ति करते हैं। सोमवार सुबह वह सेक्टरों में दूध की आपूर्ति कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पार्क के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक कार में फंस गई। इस वजह से तेज सिंह और बाइक 100 तक घसीटती चली गई। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नंबर से पता चला है कि कार दादरी के रहने वाले किसी सचिन नाम के व्यक्ति की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed