फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candidates will not have to remove shoes and socks at the examination center.

Noida News: परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को नहीं उतारने होंगे जूते-मोजे

Tue, 20 Feb 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Candidates will not have to remove shoes and socks at the examination center.
परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को नहीं उतारने होंगे जूते-मोजे
विज्ञापन

-शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारियों को दिए निर्देश
-बृहस्पतिवार से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, जिले में 42006 परीक्षार्थी होंगे शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू होगी। गौतमबुद्ध नगर में 59 परीक्षा केंद्रों पर 42006 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले परीक्षार्थियों को जूते-मोजे उतारने नहीं पड़ेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है। केवल शक होने पर ही जूते-मोजे उतारकर जांच की जा सकती है।

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो रही है। पहले दिन 22 फरवरी को सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी और इंटर का शैन्य विज्ञान का पेपर होगा। जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य और इंटर का हिंदी का पेपर होगा। हाईस्कूल में 22,827 और इंटरमीडिएट में 10,797 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र केंद्रों पर पहुंच चुके हैं। जिला मुख्यालय पर वेबकास्टिंग होगी। परीक्षा केंद्रों को 11 सेक्टर और आठ जोन में बांटा गया है। सभी पर एक-एक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, सचल दस्ते की तीन टीमें होंगी। इनके अलावा 50 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed