फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Calling to Amar Ujala Seema Haider husband said how can she live with another man without divorce

उसका ब्रेनवाश हुआ है: अमर उजाला को कॉल कर बोला सीमा हैदर का पति, बिना तलाक कैसे रह सकती है दूसरे मर्द के साथ

Sat, 08 Jul 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 10:25 PM IST
सार

सीमा ने गुलाम से कहा वह भी खुश रहें और उसे भी खुश रहने दें। सीमा ने बताया कि उसके बच्चे अब सचिन को ही पापा कहते हैं और गुलाम का नाम भी नहीं लेते। 

विज्ञापन
Calling to Amar Ujala Seema Haider husband said how can she live with another man without divorce
सीमा और उसका पति गुलाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा हैदर के पाकिस्तान लौटने से इनकार करने के बावजूद सऊदी अरब से उसका पति गुलाम हैदर जखरानी पत्नी और बच्चों के लिए गुहार लगा रहा है। जखरानी ने शनिवार को एक बार फिर अमर उजाला संवाददाता को कॉल कर और वीडियो भेजकर कहा कि पति को तलाक दिए बिना एक औरत दूसरे मर्द के साथ कैसे रह सकती है। उनका कानून और धर्म इसकी इजाजत नहीं देता। उसने आरोप लगाया कि सीमा हैदर को जेहन मरीज (ब्रेनवाश) कर ले जाया गया है। सीमा हैदर की कलाई पर कई कट के निशान है। इनमें एक जख्म काफी बड़ा है। इस जख्म को लेकर सीमा व गुलाम ने अलग अलग बयान दिए हैं।

विज्ञापन

सीमा हैदर का कहना है कि उसने सचिन के प्यार में कलाई को काटा था। उसने बताया कि एक बार किसी बात पर गुस्सा होकर सचिन ने उसे ब्लॉक कर दिया था। इसके चलते उसने कलाई काटने के बाद सचिन के एक करीबी को कॉल की थी। सीमा के कलाई काटने की जानकारी होने पर सचिन ने फिर से उससे संपर्क किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उसके पति गुलाम जखरानी का कहना है कि उससे शादी से पहले ही उसके हाथ में बड़ा कट का निशान था। लेकिन छोटे कट के निशानों की जानकारी से उसने इनकार किया। बड़े कट के निशान को लेकर उसका कहना था कि उसकी कलाई पर एक लड़के का नाम लिखा था। जिसे उससे शादी से पहले ही सीमा के घरवालों ने मिटवा दिया। जिससे उसके बड़ा निशान हो गया। यह बात जब सीमा से पूछी गई तो उसने कहा कि हैदर से उसका प्रेमविवाह नहीं हुआ। उसके घरवालों ने जब उसके हाथ पर नाम देखा था तो सीमा की शादी जबरन गुलाम हैदर से करा दी थी। लेकिन हैदर का कहना है कि अगर शादी जबरन होती तो कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट न होता।

विज्ञापन

सचिन को पापा कहते हैं बच्चे, गुलाम का नाम भी नहीं लेते 
जब सीमा को यह बताया गया कि गुलाम हैदर उससे एक बार बात करना चाहता है, तो गुलाम हैदर से व्हाट्सएप वॉइस रिकॉर्डिंग के माध्यम से बच्चों को लेकर पाकिस्तान लौटने की अपील की। वहीं, रिकॉर्डिंग के जरिये सीमा ने पाकिस्तान लौटने से साफ इनकार करते हुए सचिन से शादी करने की बात कही और कहा वह उन्हें भूल जाएं। सीमा ने गुलाम से कहा वह भी खुश रहें और उसे भी खुश रहने दें। सीमा ने बताया कि उसके बच्चे अब सचिन को ही पापा कहते हैं और गुलाम का नाम भी नहीं लेते। उसने यह भी कहा कि उनके धर्म में अगर छह माह तक पति और पत्नी दूर रहते हैं तो उनका खुद ब खुद तलाक हो जाता है।

भाई ने ली थी ट्रेनिंग भर्ती नहीं हो पाया, वर्दी में है फोटो
सीमा ने अपने भाई के पाकिस्तानी सेना में होने के सवाल पर कहा कि उसके भाई आसिफ ने सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग ली थी। लेकिन वह भर्ती नहीं हो पाया था। हालांकि उसके भाई का सेना की वर्दी में फोटो इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। गुलाम का कहना है कि सीमा के भाई ने प्रशिक्षण तो लिया था लेकिन ये नहीं पता कि सेना में भर्ती के लिए लिया था या किसी और के लिए।

मोबाइल चला रही सीमा, इंस्टाग्राम पर 800 वीडियो
सीमा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी एक्टीवेट कर ली है। उसके इंस्टाग्राम पर 800 से अधिक वीडियो हैं। लेकिन उसने आज से पहले इस आईडी से केवल सचिन जुड़ा था। लेकिन अब उसने कुछ अन्य को भी जोड़ लिया है। उसने अपना प्रोफाइल नेम आदि भी चेेंज किया है।

पुलिस की इजाजत के बिना घर से नहीं जाएगी सीमा
सीमा का कहना है कि पुलिस ने उससे कहा है कि और हस्ताक्षर भी कराये हैं कि वह पुलिस की बिना इजाजत के सचिन के घर से अलग नहीं जाएगी। अगर वह जाएगी तो इसके लिए पुलिस की इजाजत लेनी होगी। जल्द वह पुलिस से अनुमति लेकर सचिन व उसके परिजन के साथ गंगा नहाने जाएगी।

इस्लाम धर्म बिना तलाक के औरत को दूसरी शादी की इजाजत नहीं देता। किसी महिला का ये कहना भी गलत है कि छह माह पति पत्नी से दूर रहे तो खुद ब खुद तलाक हो जाता है। हालांकि कस्बे में चर्चित मामले की मुझे अधिक जानकारी नहीं है। -मोहम्मद इश्तियाक नैयर कासमी, रबूपुरा जामा मस्जिद के इमाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed