फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Called to the customer care of the bank, Rs 1.21 lakh withdrawn from the account

बैंक के कस्टमर केयर पर किया फोन, खाते से निकले 1.21 लाख रुपये

Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Called to the customer care of the bank, Rs 1.21 lakh withdrawn from the account
ग्रेटर नोएडा। एक उपभोक्ता को क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करना महंगा पड़ गया। एक बार बिल का भुगतान करने पर उसके खाते से दो बार रुपये कट गए। इसकी शिकायत गूगल से नंबर लेकर बैंक के कस्टमर केयर पर की गई, तो साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से आठ बार में कुल 1.21 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने तीन माह बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक ईको विलेज-1 निवासी राजकुमार के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में बिसरख थाना पुलिस ने तीन महीने बाद एफआईआर दर्ज की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को उसने क्रेडिट कार्ड के बिल 18,934 रुपये का भुगतान किया था।
विज्ञापन

भुगतान के अगले दिन भी उनके खाते से 18,934 रुपये फिर से कट गए। 28 फरवरी को उन्होंने अपने बैंक का कस्टमर केयर नंबर गूगल से सर्च कर उस पर कॉल की। कॉल के दौरान कस्टमर केयर से उनकी कॉल दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर दी गई। कॉल पर पीड़ित का क्रेडिट कार्ड नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर पूछा गया, जिसके बाद पीड़ित के फोन पर एक ओटीपी आया और खाते से 15,159 रुपये कट गए। पीड़ित के खाते से एक दिन में इसी तरह से आठ बार ठगी कर खाते से 1.21 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत के बाद से ही जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed