{"_id":"61dc8b7df2e5071bd463df76","slug":"call-to-extend-the-date-of-air-ticket-10-lakh-cheated-noida-news-noi626250332","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई टिकट की तारीख बढ़ाने के लिए की कॉल, 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई टिकट की तारीख बढ़ाने के लिए की कॉल, 10 लाख ठगे
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गूगल से एयर इंडिया का कस्टमर केयर नंबर खोजकर कॉल करने वाले बादलपुर के पूर्व प्रधान से करीब 10 लाख की ठगी हो गई। पीड़ित ने अंडमान के लिए बुक कराई गई एयर टिकट की तारीख दो दिन बढ़ाने के लिए नंबर पर कॉल की थी। साइबर जालसाज के लिंक भेजकर 12 बार में पैसे निकाल लिए। बादलपुर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बैंक अधिकारियों से शिकायत करने पर उन्हें लगभग साढ़े तीन लाख रुपये वापस मिल गए हैं।
बादलपुर थाना क्षेत्र के कचैड़ावारसाबाद के पूर्व प्रधान सुशील कुुमार नागर प्रॉपर्टी डीलर हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि नववर्ष पर अंडमान जाने के लिए एयर इंडिया से टिकट बुक कराए थे। वापस लौटने की टिकट की तिथि दो दिन बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर को उन्होंने इंटरनेट पर एयर इंडिया के कस्टमर केयर का नंबर खोजकर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने 225 रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन चार्ज के तौर पर भेजने केलिए कहा। आरोपी ने लिंक भेजकर ओटीपी बताने के लिए कहा। सुशील ने ओटीपी बता दिया। हालांकि ओटीपी बताते ही उन्हें शक हुआ और उन्होंने बैैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी कॉल कर दी। बाद में 12 बार में उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए। सुशील ने बताया कि आरोपियों ने उनकी निकासी की लिमिट बढ़ाकर रुपये निकाले हैं। हालांकि शिकायत करने पर उनके खाते में साढ़े तीन लाख रुपये वापस आ गए हैं। आरोपियों के जिन खातों में रुपये गए हैं पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है।
नोएडा। यूनाइटेड किंगडम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ 98 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने पूनम गुप्ता, राहुल शर्मा, अरविंद और प्रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर लिया है। बरौला निवासी लव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुछ दिनों पहले उनका संपर्क राहुल व पूनम से हुआ था। दोनों ने विदेशों में नौकरी लगवाने की बात कही थी। दोनों ने उसकी मुलाकात अरविंद और प्रिया से कराई थी। चारों आरोपियों ने लव कुमार को यूनाइटेड किंगडम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और कई खातों में अलग अलग मद के नाम पर 98 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए। इनमें दिल्ली एसबीआई में सुदेश पाल के खाते में 25800 रुपये, जयश्री चौधरी के दिल्ली के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में ट्रांसफर किए गए 58 हजार रुपये भी शामिल हैं। इसके बाद से पीड़ित का आरोपियों से संपर्क टूट गया । ठगी का एहसास होने पर उसने मामले की शिकायत की । नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नोएडा। ई-कॉमर्स वेबसाइट फर्स्ट क्राई पर ऑफर का झांसा देकर महिला से 55 हजार रुपये की ठगी की गई। मामले में सेक्टर-78 की सोसाइटी निवासी शिवानी पुरी ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-78 स्थित स्थित सोसाइटी में रहने वाली शिवानी पुरी ने कुछ दिन पहले फर्स्ट क्राई वेबसाइट पर एक ऑनलाइन ऑफर देखा था। जिसमें बताया गया कि पांच हजार रुपये की खरीदारी करने पर टीवी, फ्रिज, मोबाइल, लैपटॉप आदि गिफ्ट के रूप में दिए जाएंगे। तभी उन्होंने साइट से नंबर लेकर जानकारी प्राप्त की। आरोप है कि जालसाजों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर उनसे बातचीत की और उनसे डिटेल लेकर खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। यह पैसे मुंबई के डेवलपमेंट बैंक ऑफर सिंगापुर के खाते में गए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।