{"_id":"6a6b6cc51ad727908c094664","slug":"cable-damaged-by-jcb-power-out-for-hours-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8874-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेसीबी से केबल क्षतिग्रस्त, घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेसीबी से केबल क्षतिग्रस्त, घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी निवासियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी।
यमुना प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-22डी सोसाइटी के पास जेसीबी से कराए जा रहे कार्य के दौरान बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पूरी सोसाइटी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। निवासियों को कई घंटों तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।सेक्टर-22डी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से सोसाइटी के हाईराइज टावरों में लगी लिफ्टें भी बंद हो गईं। इससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। मामले की जानकारी तत्काल दनकौर के एसडीओ को दी गई। एसडीओ ने बताया कि सोसाइटी के पास यमुना प्राधिकरण की ओर से जेसीबी से कार्य कराया जा रहा था, जिसके दौरान बिजली की लाइन कट गई। विभाग की टीम को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कराने का कार्य शुरू करा दिया गया, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
बिजली बैकअप नहीं होने से बढ़ रही निवासियों की परेशानी
राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी में बिजली बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होते ही लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली बैकअप सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कई बार यमुना प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।