फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cab Robbed from greno

ऑनलाइन बुकिंग कर कैब समेत नकदी-मोबाइल लूटा

Fri, 21 Jun 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cab Robbed from greno
ऑनलाइन बुकिंग कर कैब समेत नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा के लिए ऑनलाइन कैब बुक कराकर बदमाशों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर घुमाया और विरोध पर पिस्तौल की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद चालक को डाढ़ा गांव से आगे औद्योगिक क्षेत्र में फेंक कार समेत मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से छिबरामऊ कन्नौज निवासी चालक अजेंद्र कैब चलाते हैं। बुधवार रात लगभग साढ़े 11 बजे उनके पास ऑनलाइन गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा के लिए बुकिंग आई। इसके बाद गाजियाबाद से तीन युवक उनकी कार में ग्रेटर नोएडा के लिए सवार हुए। 130 मीटर रोड से होते हुए अजेंद्र तीनों को लेकर ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। जैसे ही वह 130 मीटर पर ओमीक्रान सेक्टर से आगे पहुंचे तो बदमाशों ने अजेंद्र को बंधक बना लिया। बदमाश काफी देर तक उसे बंधक बनाकर घुमाते रहे। इसके बाद रात तकरीबन एक बजे बदमाश चालक को डाढा गांव से आगे औद्योगिक क्षेत्र में फेंककर कार, नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। किसी तरह से बंधनमुक्त होकर चालक ने पास ही स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी कर रहे एक सुरक्षागार्ड की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों व कार को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पकड़े गए थे तीन बदमाश
बिसरख कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर इसी तरह वारदात करने वाले गिरोह का खुलासा किया था। पूछताछ में बदमाशों ने गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा के बीच कई वारदातों की बात कबूल की थी। वहीं, बदमाशों की धरपकड़ के बाद वारदातों में कमी आने का दावा पुलिस ने किया था। जिसे चुनौती देते हुए एक बार फिर से उसी तरह की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed