फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cab ran over couple during morning walk

Greater Noida: मॉर्निंग वॉक के दौरान दंपती पर चढ़ा दी कैब, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

Wed, 01 May 2024 07:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 May 2024 07:39 AM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित पेट्रोल पंप के पास कैब ने मॉर्निग वॉक कर रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Cab ran over couple during morning walk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 बी स्थित पेट्रोल पंप के पास कैब ने मॉर्निग वॉक कर रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक महिला इंजीनियर को रौंदते हुए फरार हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन


इको विलेज-2 सोसाइटी निवासी संदीप रैना कैंट आरओ कंपनी में नेशनल हेड हैं और उनकी पत्नी इंजीनियर हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे दोनों ने सोसाइटी के बाहर अपनी बेटी को स्कूल बस में बैठाया और उसके बाद रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकल गए। मॉर्निंग वॉक करते समय दोनों 130 मीटर रोड की सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप व वर्ल्ड स्ट्रीट मॉल के पास पहुंचे तो कैब ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद संदीप और उनकी पत्नी जमीन पर गिर गए। चालक ने कैब रोक दी और बाहर निकलकर देखा तो दोनों जमीन पर घायल पड़े हुए थे। आरोप है कि मदद करने के बजाय आरोपी चालक वापस कार में जा बैठा और भागने के दौरान घायल महिला सोनिका को रौंदते हुए कार ले भागा।
विज्ञापन


इससे महिला इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। घायल संदीप के भाई संजय ने बताया कि संदीप के सिर में गंभीर चोट है और आठ टांके आए हैं। जबकि उनकी भाभी सोनिका के पैर, जांघ, कंधा और कमर के नीचे समेत कई अन्य जगह पर हड्डी टूटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू की तलाश
बिसरख कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला ने कार का नंबर देख लिया था, लेकिन एक-दो नंबर गायब हैं। नंबर के आधार पर कार की तलाश की जा रही है। कुछ सीसीटीवी कैमरे में कार दिखी है। फुटेज की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पार्क नहीं, सड़क पर मॉर्निंग वॉक करने पर मजबूर : हिंट एंड रन की घटना के बाद से ग्रेनो वेस्ट के निवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि ग्रेनो वेस्ट की आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है। दो लाख से अधिक लोग सोसाइटियों में रहते हैं। रोजाना लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed