फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cab driver misbehaves with student outside society

Noida News: सोसाइटी के बाहर कैब चालक ने छात्रा से की अभद्रता

Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cab driver misbehaves with student outside society
सोसाइटी के बाहर कैब चालक ने की छात्रा से अभद्रता
विज्ञापन

-ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के बाहर की घटना
-शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कर आरोपी की पहचान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के बाहर कैब में बैठाने को लेकर चालक ने छात्रा से अभद्रता की। छात्रा कोचिंग के कैब का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा से कोचिंग कैब नहीं आने की बात कहकर झूठ बोला और अपनी कैब में बैठाने का प्रयास किया। कोचिंग के कैब चालक को फोन करने पर आरोपी डर गया और वहां से भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही हैं।


निवासियों ने बताया कि सोसाइटी निवासी 17 वर्षीय छात्रा मेडिकल की तैयारी कर रही है। रविवार सुबह गेट नंबर 2 पर वह कोचिंग के कैब का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि तभी एक अन्य कैब पहुंची और उसके चालक ने छात्रा से कहा कि उसकी कोचिंग की कैब चली गई है। उसने छात्रा को छोड़ने की बात कहते हुए अपनी कैब में बैठाने की कोशिश की। छात्रा घबरा गई और जवाब नहीं दिया। इसपर चालक ने उसे बैठाने को लेकर अभद्रता की। छात्रा पीछे हट गई और फोन कर कोचिंग के कैब की जानकारी लेने लगी। कोचिंग कैब चालक ने बताया कि वह पहुंचने वाला है। तभी छात्रा को फ़ोन करता देखकर आरोपी कैब लेकर भाग गया। कोचिंग से वापस आने के बाद छात्रा ने परिजनों को सूचना दी। सोसाइटी के ग्रुप पर भी घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद निवासियों में सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष है। परिजनों ने बिसरख कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed