{"_id":"672230d9775d5d205007c845","slug":"ca-foundation-and-intermediate-results-declared-noida-news-c-340-1-del1011-66805-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित
विज्ञापन
-इंटरमीडिएट में मुंबई के परमई उमेश पारेख ने 80.67 फीसदी के साथ किया टॉप
-चेन्नई की तान्या गुप्ता ने 76.50 फीसदी अंक प्राप्त कर पाया दूसरा स्थान
-दिल्ली की विधि जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पाए 73.50 फीसदी अंक
-- -- -- -- -- -- -- -
-ग्रुप-1 में 10505, ग्रुप-2 के 8117, बोथ ग्रुप में 1330 छात्र सफल घोषित
-फाउंडेशन में कुल 13858 छात्र सफल रहे, पास प्रतिशत 19.67 फीसदी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने बुधवार को सितंबर में हुई फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए। इंटरमीडिएट रिजल्ट में मुंबई के परमई उमेश पारेख ने 80.67 फीसदी के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर चेन्नई की तान्या गुप्ता रही हैं, उन्होंने 76.50 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जबकि तीसरा स्थान दिल्ली की विधि जैन ने पाया है, उन्हें 73.50 फीसदी अंक मिले हैं।
इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 की परीक्षा में कुल 69227 छात्र बैठे थे, जिसमें से 10505 को सफल घोषित किया गया है। ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 15.17 फीसदी रहा है। ग्रुप-2 के लिए 50,760 ने परीक्षा दी, इसमें 8117 छात्र सफल रहे हैं, इस ग्रुप का पास प्रतिशत 15.99 है। जबकि बोथ ग्रुप के तहत 23, 482 छात्र परीक्षा में बैठे, जिसमें से 1330 पास हुए हैं। इनका पास प्रतिशत 5.66 फीसदी है। वहीं, फाउंडेशन की परीक्षा में कुल 13858 छात्र-छात्राओं को पास घोषित किया गया है। फाउंडेशन स्तर की इस परीक्षा में कुल 70437 छात्र-छात्राएं बैठे थे। परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 19.67 फीसदी रहा है। फाउंडेशन की परीक्षा में छात्राओं के मुकाबले में छात्र अधिक पास हुए हैं। इस परीक्षा में कुल 37774 छात्रों में से 7732 छात्र पास हुए हैं जबकि 32663 छात्राओं में से 6126 छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 18.76 फीसदी और छात्राओं का पास प्रतिशत 20.47 फीसदी रहा है।
-- -- -- -- --
सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट के इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस बार खास है। इस रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। दरअसल लड़कियों ने पहले तीन पायदान अपने नाम किए हैं। लड़कों के मुकाबले में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर लड़कियां ही रही हैं।