{"_id":"65d4e70c276cc9da5b034351","slug":"business-analyst-dies-after-falling-from-third-floor-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26608-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीसरी मंजिल से गिरकर बिजनेस एनालिस्ट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीसरी मंजिल से गिरकर बिजनेस एनालिस्ट की मौत
विज्ञापन
फोटो नहीं है
तीसरी मंजिल से गिरकर बिजनेस एनालिस्ट की मौत
- मां की मौत के बाद से ही चल रहे थे बेहद तनाव में, पिता भी कैंसर से पीड़ित
- पुलिस ने कहा अभी तक की जांच में पाया तनाव के चलते की आत्महत्या
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना बिरसख क्षेत्र में शाहबेरी स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी बिजनेस एनॉलिस्ट की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर रहस्यमय हालत में मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि युवक ने मां की मौत और पिता के कैंसर से पीड़ित होने के कारण आत्महत्या की है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि मृतक के पास और कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की शाहबेरी स्थित वृंदावन गार्डन कॉलोनी की मान हाइट्स में फरहाद हसन (37) अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में बिजनेस एनालिस्ट के तौर पर काम करते थे। उनकी मां का कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। जबकि पिता कैंसर से पीड़ित हैं। फरहाद हसन सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में सोसाइटी की तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट से नीचे जमीन पर पड़े मिले। सोसाइटी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही फरहद हसन को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना बिरसख के प्रभारी ने बताया,परिवार के सदस्यों और सोसाइटी के अन्य लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मां के निधन के बाद से ही फरकाद बहुत ज्यादा तनाव में थे। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सोए थे। पिता के कैंसर को लेकर भी वह बहुत परेशान रहते थे और कुछ लोगों से इस बात का जिक्र भी किया कि वह मां के बाद अपने पिता को भी न खो दें। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।