{"_id":"6913327cfd48bbc0350209c0","slug":"bushes-grew-in-the-ambulance-of-bhangel-health-center-noida-news-c-1-noi1095-3616426-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भंगेल स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस में उगीं झाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भंगेल स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस में उगीं झाड़ियां
विज्ञापन
- अस्पताल परिसर में ही धूल फांक रहीं आठ एंबुलेंस, परिसर में घूम रहे 10 से ज्यादा कुत्ते
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्थिति इन दिनों बदहाल है। अस्पताल में एक-दो नहीं बल्कि करीब आठ एंबुलेंस महीनों से खराब हालत में खड़ी हैं। इनमें से एक एंबुलेंस में तो पौधे तक उग आए हैं, जो लापरवाही की हद को बयां करते हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन की ओर से कई बार विभाग को इन वाहनों को उठाने और मरम्मत कराने के लिए लिखा गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
कुत्तों का अड्डा बना स्वास्थ्य केंद्र परिसर
परिसर लावारिस कुत्तों का अड्डा बन गया है। रिपोर्टिंग के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अंदर-बाहर करीब दस से ज्यादा लावारिस कुत्ते घूमते हुए देखे गए। इससे मरीज और उनके परिजन इनसे सहमे रहते हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस केंद्र में एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज आए दिन खत्म हो जाती है।कई बार वैक्सीन खत्म होने के चलते मरीजों को जिला अस्पताल भेजना पड़ता है।
कोविड काल में लगा ऑक्सीजन प्लांट आज तक शुरु नहीं
कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था, लेकिन यह आज तक पूरी तरह से चालू नहीं हो पाया है। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए इस प्लांट की मशीनें अब जंग खा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भविष्य में आपात स्थिति आती है तो यह प्लांट धोखा दे जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
इमरजेंसी वार्ड की बदहाली, कुत्तों ने गद्दे किए खराब
स्वास्थ्य केंद्र में एक इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह से खाली पड़ा रहा। एक बेड के गद्दे को तो कुत्तों ने फाड़ दिया है। इसके पास के बेड को कुत्ते ने पूरी तरह से गंदा कर दिया है। इससे बदबू आ रही थी।
-- -- -- -- -- --
यहां दिखाने में बहुत समय लग गया। सुबह से आए हुए हैं, अब 11 बजे आकर दवाइयां मिल पाई हैं।
यादवती
यहां पर दवाइयां बहुत कम देते हैं। इस वजह से बहुत परेशानी होती है।
अनिरुद्ध