फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buses will no longer stop at Pari Chowk; passengers will now have to board only at designated stops.

Noida News: परी चौक पर अब नहीं खड़ी होंगी बसें, निर्धारित स्टॉपेज से ही बैठेंगी सवारियां

Thu, 29 Oct 2026 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Buses will no longer stop at Pari Chowk; passengers will now have to board only at designated stops.
ग्रेटर नोएडा के परिचौक पर प्राधिकरण के बनाये बस स्टॉपेज से गुजरती बसें।संवाद
फोटो
विज्ञापन

नई व्यवस्था से यातायात सुचारु रखने की तैयारी, प्राधिकरण, पुलिस और रोडवेज ने मिलकर बनाया प्लान

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बसों के अनियंत्रित ठहराव पर रोक लगाई जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और रोडवेज विभाग ने मिलकर यह नई व्यवस्था तैयार की है। इसका उद्देश्य परी चौक के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाना है।



परी चौक ग्रेटर नोएडा का एक प्रमुख चौराहा है, जहां से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गाजियाबाद के लिए बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पहले अंसल मॉल के सामने बसों को सवारियां लेने के लिए स्थान दिया गया था। इससे सर्विस रोड पर अक्सर जाम लग जाता था, जिससे तुगलपुर के व्यापारी विरोध कर रहे थे। अब परी चौक पर कोई भी बस खड़ी होकर सवारियां नहीं भर सकेगी। बसों को केवल निर्धारित स्टॉपेज पर ही यात्रियों को बैठाना और उतारना होगा। नया स्टॉपेज अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट के गोल चक्कर से होते हुए परी चौक से सीधी बसों को निकालेगा।
विज्ञापन






यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीनों विभाग मिलकर इसका संचालन करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और रोडवेज विभाग के बीच इस संबंध में समन्वय स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य परी चौक को जाम से राहत दिलाना और यातायात को व्यवस्थित करना है। इसके लिए बस चालकों और यात्रियों को निर्धारित स्टॉपेज का इस्तेमाल करना होगा, ताकि चौराहे पर वाहनों की आवाजाही बाधित न हो।
समीना अंजुम, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो



ग्रेटर नोएडा के परिचौक पर प्राधिकरण के बनाये बस स्टॉपेज से गुजरती बसें।संवाद

ग्रेटर नोएडा के परिचौक पर प्राधिकरण के बनाये बस स्टॉपेज से गुजरती बसें।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed