फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buses for Haridwar, Dehradun and Kotdwar will be available from today

नोएडा से उत्तराखंड के लिए आज से चलेंगी 12 बसें

Thu, 08 Jul 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Buses for Haridwar, Dehradun and Kotdwar will be available from today
नोएडा। 81 दिन के बाद नोएडा से उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू होगी। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे मोरना डिपो से पहली बस रवाना होगी। डिपो की ओर से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। कोविड नियमों का पालन करते हुए बसों को चलाया जाएगा। उत्तराखंड जाने के लिए यात्रियों को आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की बाध्यता नहीं होगी। ट्रायल के तौर पर बुधवार शाम को नोएडा डिपो से कोटद्वार और हरिद्वार के लिए रवाना की गई है। मोरना डिपो के सहायक प्रबंधक हाकिम सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के बाद उत्तराखंड के लिए बस सेवा बंद हो गई थी। इससे हरिद्वार जाने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी हो रही थी। सरकार स्तर पर हुई वार्ता में बुधवार शाम को बस चलाने का निर्देश मिला। बृहस्पतिवार से 12 बसें उत्तराखंड रूट पर चलेंगी। इनमें 6 बसें कोटद्वार, 4 हरिद्वार और दो बसें देहरादून जाएंगी। कोरोना नियमों का पालन कराते हुए चलाई जाएंगी। बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति सफर नहीं कर पाएगा और सीट के अनुसार ही यात्री बैठ सकेंगे। यदि किसी ने कोरोना नियम का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कश्मीरी गेट बस अड्डा बंद होने के कारण वहां की भी कुछ बसें नोएडा डिपो से चलाई जा सकती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed