{"_id":"61d9c5f854d86d2b1b35f590","slug":"bus-service-will-start-again-noida-news-noi625893929","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका वाहिनी फिर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका वाहिनी फिर से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले में मुख्य कॉलेजों, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में बेटियों के लिए बस चलाई जाएगी। सरकार के इस फैसले पर बेटियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी कोरोना की वजह से स्कूल कॉलेजों के अवकाश किए गए है। इस खबर को अमर उजाला में 24 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।
खबर पर उपायुक्त शक्ति सिंह ने संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। जिस पर बेटियों के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बसों को चलाने के लिए अनुमति दी गई है। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा है कि बालिका वाहिनी योजना के तहत बेटियों को घर से स्कूल व स्कूल से घर छोड़ने के लिए बस नि:शुल्क सेवा देंगी। इससे जहां एक ओर बेटियों की स्कूलों में ड्रॉपआउट संख्या में कमी आएगी। वहीं दूसरी ओर सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बल मिलेगा। जिले की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती देने के लिए कॉलेज, स्कूल व आईटीआई में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए 24 बसें चलेगी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि बालिका वाहिनी योजना प्रदेश के उन गांवों में चलाई जा रही है जहां बेटियों को स्कूल पहुंचने में कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।
कुछ समय से बंद थी योजना
स्कूलों में बेटियों की संख्या को बढ़ाने के लिए हरियाणा स्कूल परियोजना परिषद पंचकूला के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बालिका वाहिनी योजना शुरू की थी जो कुछ समय से बंद थी परन्तु अब इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी स्कूलों की छात्राओं को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में कोई परेशानी न हो इसके लिए जिले के पांचों खंडों में रूट बनाए गए हैं। योजना के तहत सरकारी स्कूलों की छात्राओं को हरियाणा रोडवेज की बसें उनके गांव से स्कूल और स्कूल से वापिस उनके गांव प्रतिदिन पहुंचाया करेंगी। पूर्ण रूप से निऱ्शुल्क बालिका शिक्षा वाहिनी योजना की बसों में सिर्फ छात्राएं ही सफर करेंगी। किसी अन्य को इन बसों मे सफर करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इसके बारे में सरकार से पत्र प्राप्त हो चुका है जैसे ही स्कूल कॉलेज व आईटीआई खुलेंगी वैसे ही हरियाणा राज्य परिवहन की बसे चला दी जाएगी।