{"_id":"66101e47e82d3de9ee069953","slug":"builder-cheated-rs-1924-lakh-in-the-name-of-giving-shop-noida-news-c-1-gnd1002-1570382-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिल्डर ने दुकान देने के नाम पर 19.24 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिल्डर ने दुकान देने के नाम पर 19.24 लाख ठगे
विज्ञापन
बिल्डर ने दुकान देने के नाम पर 19.24 लाख ठगे
कोर्ट के आदेश पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दुकान बेचने के नाम पर बिल्डर कंपनी ने दिल्ली के जनकपुरी निवासी दीपक नवानी से 19.24 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ज्यादातर आरोपी निदेशक हैं। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में दीपक ने बताया कि दो साल पहले सेक्टर-129 में राम प्रकाश मावी, अरुण कुमार, योगेश मलिक, कामेश भड़ाना, महमूद हसन, विकास भसीन, शिवराज सिंह और रोहित बंसल ने एक प्रोजेक्ट लांच किया।
आरोपियों से जब शिकायतकर्ता ने दुकान लेने के लिए संपर्क किया तो उससे 19 लाख से अधिक रुपये ट्रांसफर करा लिए गए और 2022 में कब्जा देने की बात कही, लेकिन अब तक कब्जा नहीं दिया है। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों ने प्रोजेक्ट किसी अन्य बिल्डर को बेच दिया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।