फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brothers and sister trapped in the lift of the tower for 40 minutes

40 मिनट तक टावर की लिफ्ट में फंसे रहे भाई-बहन

Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Brothers and sister trapped in the lift of the tower for 40 minutes
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन स्थित साया जिऑन सोसाइटी के टावर आई की लिफ्ट में रविवार शाम दो बच्चे (भाई-बहन) 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। बिजली जाने पर लिफ्ट तीसरे व चौथे फ्लोर के बीच में रुक गई। आरोप है कि पावर बैकअप शुरू नहीं हो सका। अलार्म व इंटरकॉम भी काम नहीं कर रहा था। मेंटेनेंस एजेंसी के कर्मचारियों को लिफ्ट खोलने की जानकारी नहीं थी। बच्चों के पिता ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

पवन कालरा साया जिऑन सोसइटी के आई टावर में 10वें फ्लोर पर सपरिवार रहते हैं। रविवार शाम बेटा प्रज्ञ (13) और बेटी सानवी (9) क्लब में खेलने गए थे। करीब रात 7:50 बजे दोनों भाई बहन लिफ्ट से ऊपर जाने लगे। तीसरे और चौथे फ्लोर के बीच जब लिफ्ट पहुंची तो बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लिफ्ट वहीं रुक गई। काफी देर बाद भी पावर बैकअप शुरू नहीं हुआ। पिता पवन वह 10वें फ्लोर से लिफ्ट देखते हुए नीचे उतरे। सातवें फ्लोर पर बच्चों के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने बच्चों को मदद का दिलासा दिया। आरोप है कि लिफ्ट का अलार्म और इंटरकॉम काम नहीं कर रहा था। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

उन्होंने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी, लेकिन उनके पास लिफ्ट खोलने का प्रशिक्षण नहीं था। लिफ्ट की चाबी भी नहीं मिली। पावर बैकअप के दोनों जनरेटर भी शुरू नहीं हो सके। करीब 40 मिनट बाद बिजली आने के बाद लिफ्ट को खोलकर बच्चों को बाहर निकाला गया। बच्चों के पिता ने घटना की सूचना पुलिस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को जागरूक करना आया काम
पिता पवन कालरा ने बताया कि सोसाइटी में कई बार लिफ्ट फंस चुकी है। वह बच्चों को इस बारे में बात चुके थे। लिफ्ट में फंसने के बाद बेटे ने हिम्मत दिखाई, लेकिन बेटी छोटी थी। वह काफी रो रही थी। घटना के बाद से दोनों काफी सहमे हुए हैं।
घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों में रोष
घटना के बाद से सोसाइटी निवासियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही काम संभालने वाली मेंटेनेंस एजेंसी को सोसाइटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आए दिन सांप निकल रहे हैं। उन्होंनं बिल्डर से इस तरह की घटना फिर से नहीं होने का लिखित में आश्वासन मांगा है।

बार-बार ट्रिपिंग के कारण कई बार लिफ्ट का सिस्टम तुरंत काम नहीं कर पाता। रविवार की रात भी ट्रिपिंग के कारण लिफ्ट बंद हो गई थी। 15 से 20 मिनट बाद लिफ्ट को चालू कर दिया गया। मेंटेनेंस एजेंसी अच्छी है। निवासियों की शिकायत पर ही एजेंसी को बदला गया है। ताकि अच्छी सर्विस मिल सके। भविष्य में इस तरह की घटना फिर न हो सके, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।- अनुराग शर्मा, बिल्डर प्रतिनिधि, साया जिऑन सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed