फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brothel racket running in noida through whatsapp exposed two arrested

नोएडा में देह व्यापार: व्हॉट्सएप से ऑनलाइन चला रहा घिनौना धंधा, 5-20 हजार तक में होता था सौदा

Sun, 20 Jun 2021 01:04 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 20 Jun 2021 01:04 PM IST
सार

नोएडा में ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। इंजीनियर सहित दो दबोचे गए। कोलकाता और नेपाल निवासी दो युवतियों को छोड़ने आए थे नोएडा। कई नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के नंबरों पर भेजे थे अश्लील फोटो।

विज्ञापन
Brothel racket running in noida through whatsapp exposed two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala

विस्तार

नोएडा में व्हॉट्सएप के जरिये ऑनलाइन देह व्यापार चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने सेक्टर-56 स्थित सी-81 गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से मिली दो युवतियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक युवती नेपाल और दूसरी कोलकाता की रहने वाली है। 

विज्ञापन


पकडे़ गए आरोपियों में एक नेपाल निवासी इंजीनियर और दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। सरगना अभी फरार है। आरोपियों से कार, 25 हजार रुपये और तीन मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में कई नेताओं, अधिकारियों व कारोबारियों के नंबर मिले हैं जिन्हें युवतियों के अश्लील फोटो भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पिछले सप्ताह किसी व्यक्ति ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति देह व्यापार का कारोबार चला रहा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर को इसकी जांच सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर ने ग्राहक बनकर दो युवतियों को बुलाने के लिए बात की तो गिरोह सरगना ने कहा कि वह कार से युवतियों को पहुंचा देगा और वापस भी ले जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल और कमरे आदि की व्यवस्था खुद करनी होगी। पांच हजार से 20 हजार रुपये में एक युवती को भेजा जाता था। समय बढ़ने पर पैसे भी बढ़ा दिए जाते थे। पुलिस को आरोपी ने शनिवार का समय दिया था। इसके बाद दो युवक और दो युवतियां नोएडा पहुंचीं तो पुलिस ने चारों को दबोच लिया। 

युवकों की पहचान नेपाल के जनपद सरलाही के बैलवांस निवासी बुद्धिमान लामा व पंजाब के भटिंडा स्थित रामपुरा फूल निवासी मोनू के रूप में हुई। बुद्धिमान इंजीनियर है और इस समय लामा चिराग दिल्ली में सी-119 में और मोनू किशनगढ़ बसंत कुंज दिल्ली के 8619 मकान में रह रहे थे। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली निवासी गिरोह सरगना एलेक्स ग्राहक से मनमाफिक पैसे वसूलता है, लेकिन लड़कियों को प्रति ग्राहक 1500 रुपये देता है। एलेक्स कई साल से देह व्यापार चला रहा है। युवतियों की निशानदेही पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

मोबाइल खोलेंगे कई गहरे राज
पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल खंगाले तो कई नेताओं, अधिकारियों व कारोबारियों के व्हॉट्सएप पर बातचीत होने की जानकारी मिली। इनके व्हॉट्सएप पर युवतियों के अश्लील फोटो भी भेजे गए हैं। कुछ अन्य युवतियों के फोटो भी मिले हैं। अंदेशा है कि इस गिरोह में कई युवतियां शामिल हैं। 

एनसीआर में फैला जाल, होटल बन रहे ठिकाने
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह युवतियों को अधिकतर ओयो होटलों पर भेजते हैं। वहां पर पुलिस का डर कम होता है। किसी तरह का जोखिम हुआ तो वह ग्राहक का होगा, इसलिए सेक्टर और आवासीय इलाके में जाने से परहेज किया जाता था। दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में युवतियां भेजी जाती हैं। इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद व फरीदाबाद में युवतियों की अधिक मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed