फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken roads and illegal shops became the identity of the sector

Noida News: टूटी सड़के और अवैध दुकानें बनीं सेक्टर की पहचान

Thu, 14 Aug 2025 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Broken roads and illegal shops became the identity of the sector
- मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी से औद्योगिक सेक्टर साइट-4 के व्यापारी परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 के व्यापारी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। सेक्टर की सड़कें टूट चुकी हैं। सड़कों और पार्कों के पास बनी झुग्गियों में दुकानें चल रही हैं। व्यापारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में सेक्टर के अंदर व्यापार करना मुश्किल हो गया हैं।
बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने बताया कि ई, एच व अन्य ब्लॉक की सड़कें बुरी तरह टूट गई हैं। सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। बारिश के समय उन सड़कों से निकलना खतरे से कम नहीं है। सेक्टर के सभी मुख्य मार्ग और पार्कों के पास अवैध झुग्गियां बस गईं हैं। लगातार झुग्गियों की संख्या बढ़ने से सेक्टर की सुरक्षा के साथ-साथ सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। गाड़ियों के शोरूम के बाहर सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जिससे चालकों को आनेजाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। जल निवासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान वेनिस मॉल के पास की सड़कें तालाब बन जाती हैं। व्यापारियों का कहना है कि 20 रुपये प्रति वर्गमीटर से अधिक का मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सेक्टर के अंदर सड़कें टूट चुकी हैं। बारिश में उन पर चलना खतरनाक हो गया है। तत्काल समाधान होना चाहिए।- शिव कुमार शर्मा

कार शोरूम के बाहर सड़कों पर पार्किंग बन गई है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। - शैलेंद्र सिंघल

सेक्टर के अंदर झुग्गियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। यूपीसीडी को लिखा जा चुका है पर कार्रवाई नहीं हो रही। - रवि शर्मा
बारिश के दौरान सेक्टर में आना-जाना मुश्किल हो जाता है। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। - डीके गर्ग

सीवर लाइन नहीं डाली गई है। लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क लेने के बाद भी व्यापारी सुविधाओं को तरस रहे हैं। - नवनीत गुप्ता

यूपीसीडा शहर के व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। मुलभूत सुविधाओं के बगैर व्यापार करना मुश्किल है। - मुकुल गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article