फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken record of one year, maximum 36 patients came in 24 hours

Noida News: एक साल का टूटा रेकॉर्ड, 24 घंटे में आए सबसे अधिक 36 मरीज

Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Broken record of one year, maximum 36 patients came in 24 hours
एक साल का टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए सबसे अधिक 36 मरीज
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को किया सतर्क, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 84
- फरवरी 2022 में मिले थे 24 घंटे में 39 मरीज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोविड ने पिछले एक साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को 24 घंटे में 36 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 84 हो गई है। वहीं, बीते 24 घंटे में 8 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी निजी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर कोविड मरीजों की जानकारी तुंरत देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी 28 मार्च को 19 मरीज मिले थे। इसके बाद बृहस्पतिवार तीन कोरोना के मरीज मिले थे। इससे पहले पिछले साल फरवरी में 39 मरीज मिले थे।
पिछले 10 दिनों में कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कोरोना वायरस के म्यूटेशन का पता लगाने के लिए नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल में शुक्रवार को 80 लोगों की कोविड जांच हुई। इसमें 70 एंटीजन और 10 आरटीपीसीआर हुई हैं। इसमें एक एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (सारी) के लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श कराकर कोविड टेस्ट कराने की अपील की है।
विज्ञापन



निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे लोग
कोरोना के मरीज बढ़ने पर बूस्टर डोज की मांग तेज हो गई है। हालांकि नौ फरवरी से सरकारी केंद्रों पर बूस्टर डोज उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज की मांग की है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे लोग निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। पिछले दस दिनों में निजी अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पतालों को किया अलर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंट लाइन वर्करों, एल-1 और एल-2 श्रेणी के चार-चार अस्पतालों को सतर्क किया है। इसके साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा के पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर विभाग के अधिकारी लगातार अपडेट ले रहे हैं। अभी 11 सरकारी और छह निजी प्लांट संचालित हैं।



लोगों भी समझे अपनी जिम्मेदारी

बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो लोग अपनी जिम्मेदारी समझें। भीड़ वाली जगहों पर जाते वक्त मास्क पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को माने। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 18004192211 पर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed