फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Breaking the opponent's board by making quick moves

Noida News: तेज चालें चलकर तोड़ी विपक्षी की बिसात

Mon, 22 Dec 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Breaking the opponent's board by making quick moves
शतरंज प्रतियोगिता में जिले के चार स्कूलों में 271 खिलाड़ी ने चली चाल, ग्रैंड फिनाले में 16 ने बनाई जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जा रहे जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 के तहत सोमवार को जिले के चार स्कूलों में मुकाबले हुए। ग्रेनो के श्योरान इंटरनेशनल स्कूल, दादरी से तिलपता स्थित डिफेंस पब्लिक स्कूल, ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राम यूनिवर्सल स्कूल और नोएडा सेक्टर-132 स्थित जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने शह-मात के खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हर स्कूल से सीनियर व जूनियर कैटेगरी में दो-दो खिलाड़ियों ने अपना स्थान ग्रैंड फिनाले के लिए पक्का किया। इस प्रतियोगिता में सभी मानक और दिशानिर्देश उत्तर प्रदेश शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की देखरेख में पूरे किए जा रहे है।
चारों स्कूलों में 271 बच्चों ने प्रतियोगिता में ऊंटी, हाथी-घोड़े की चाल चली। करीब तीन घंटे तक चली प्रतियोगिता के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने तेज चालें चलकर विपक्षी की बिसात तोड़ दी । डिफेंस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य गीतिका चोपड़ा, श्योरान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य शक्ति और श्री राम यूनिवर्सल स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति रॉय ने बताया कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय हैं। भविष्य में भी समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन

जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल मधुर गुप्ता, एचओडी गौतम राय, यूपीसीएसए के संयुक्त सचिव व पीजीटी अतुल निगम और शतरंज कोच उज्ज्वल चौहान मौजूद रहे। प्रिंसिपल मधुर गुप्ता ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि शतरंज बच्चों में निर्णय क्षमता, धैर्य और तार्किक सोच को मजबूत करता है। स्कूलों में बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
फाइनल में मिलने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं। उसमें भी बेहतर प्रदर्शन करूंगा। - अनुपम स्वप्निल
मुकाबले में काफी चुनौतियां मिली हैं। फाइनल में मिलने वाली चुनौतियां के लिए तैयार हूं। - पावनी।

हर मैच एक नई चुनौती थी, अगले साल शीर्ष स्थान पाने की कोशिश करूंगा। - इव्यान

इस प्रतियोगिता ने मेरे खेल और आत्मविश्वास दोनों को बेहतर बनाया। - वीरथ शर्मा

--------


ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित खिलाड़ी
डिफेंस पब्लिक स्कूल, तिलपता, दादरी
सीनियर: पावनी, फैजान
जूनियर: प्रभुदीप, कन्हैया

श्योरान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा
सीनियर: अनुपम स्वप्निल, सार्थक
जूनियर: अथर्व भारद्वाज, अहमद जुमायेव


श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट
सीनियर: शिवंश वर्मा, वेदांश कुमार
जूनियर: आर्यन सिंह, कार्तिक शर्मा
--
जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-132, नोएडा

सीनियर : वरिन गुप्ता, अश्विका निगम
जूनियर: रेयांश रस्तोगी,आरना राणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed