फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Boyfriend killed by pushing girlfriend from third floor in Noida

Noida: प्रेमिका की तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या, भाग रहा था शव लेकर, गाजियाबाद से गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 04:11 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 04:11 AM IST
सार

महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा खुद को तत्पर बताने वाली पुलिस की लापरवाही के कारण एक युवती की जान चली गई। युवती के परिजनों ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की थी कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
Boyfriend killed by pushing girlfriend from third floor in Noida
गौरव - फोटो : amar ujala

विस्तार

होशियारपुर गांव में प्रेमिका को तीसरी मंजिल से धक्का देकर प्रेमी ने मार डाला। इसके बाद शव को लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने गाजियाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

होशियारपुर निवासी युवती इंश्योरेंस कंपनी में काम करती थी और गौरव से दोस्ती थी। बिजनौर निवासी गौरव नोएडा में सेक्टर-71 में रहकर होशियारपुर गांव की शर्मा मार्केट में लैब टेक्नीशियन है। कुछ माह से युवती उससे अलग होना चाहती थी। मंगलवार को गौरव और युवती शर्मा मार्केट में तीसरी मंजिल पर बात कर रहे थे। इस बीच गौरव ने उसे छत से धक्का दे दिया। नीचे गिरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद गौरव भी नीचे उतर आया और उसे ऑटो से ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवती की हालत बिगड़ने लगी तो वह एंबुलेंस में युवती को गाजियाबाद की तरफ ले जाने लगा। जब युवती की रास्ते में मौत हो गई तो वह शव जलाने के लिए बिजनौर की तरफ जाने लगा। इधर, जब होशियारपुर में घरवालों को युवती के छत से गिरने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और युवती के परिजनों ने जब संपर्क किया तो गौरव ने फोन नहीं उठाया। ऐसे में पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर गौरव की लोकेशन ट्रेस की और गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने बरती पल-पल लापरवाही
जब युवती गिरी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। कोतवाली सेक्टर-49 की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन लोगों से घटना के बारे में पहले पूरी जानकारी नहीं ली। पुलिस ने अस्पताल के बारे में भी पता नहीं लगाया जहां प्राथमिक तौर पर युवती को ले जाया गया था। इस कारण युवती और आरोपी युवक को ट्रेस करने में काफी वक्त लग गया। जब युवती के परिजनों ने पुलिस की शैली पर सवाल खड़े किए तो गौरव की लोकेशन ट्रेस की गई।

विज्ञापन

एक माह पहले परिजनों ने की थी पुलिस से शिकायत
महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा खुद को तत्पर बताने वाली पुलिस की लापरवाही के कारण एक युवती की जान चली गई। युवती के परिजनों ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की थी कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। इस पर पुलिस ने गौरव को धारा 151 के तहत निरुद्ध किया था। इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था तो इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस और स्थानीय पुलिस चौकी में की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस कारण गौरव का मनोबल बढ़ता गया और युवती को लगातार परेशान करता रहा। आखिरकार पुलिस की लापरवाही से मंगलवार को युवती की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed