{"_id":"669bc9bb15624e0cb50862f2","slug":"bought-car-and-house-by-stealing-rs-60-lakh-from-owner-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-54979-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मालिक के 60 लाख चुराकर कार और मकान खरीदा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मालिक के 60 लाख चुराकर कार और मकान खरीदा, गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा ने रोहिणी से दबोचा, एक जनवरी 2023 को हुई थी वारदात
रकम लूटे जाने की झूठी कॉल की थी, बार-बार बदल रहा था मकान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कर्मचारी ने स्क्रैप कारोबारी के मालिक के 60 लाख रुपये चुरा लिए और लूट की झूठी कॉल कर फरार हो गया। मालिक विरेंद्र गर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की। करीब डेढ़ साल तक आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा। आखिर अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को रोहिणी से दबोच लिया। आरोपी की पहचान मंगल तिवारी उर्फ सुनील (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने चोरी के पैसों से कार व मकान खरीद लिया था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि एक जनवरी 2023 को पीतमपुरा निवासी विरेंद्र गर्ग ने शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनका लोहे के स्क्रैप का कारोबार है। 31 दिसंबर 2022 को विरेंद्र ने फील्ड का काम करने वाले मंगल को एक बैग दिया जिसमें 60 लाख रुपये थे। 31 दिसंबर को मंगल कारोबारी के घर पर रुका। अगले दिन उसे रुपये लेकर विरेंद्र के दोस्त के पास जाना था। शाम करीब पांच बजे मंगल ने कॉल कर पैसे लूटे जाने के बारे में बताया। इस पर विरेंद्र ने उससे ऑफिस आकर पुलिस को शिकायत करने के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद मंगल फरार हो गया। रूप नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। इस बीच अपराध शाखा की टीम को खबर मिली कि आरोपी रोहिणी में छिपकर रह रहा है। सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने चोरी की रकम से मकान, कार और जेवर खरीदे। इसके बाद लगातार मकान भी बदलता रहा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कहां-कहां रहा और रकम का क्या किया।