{"_id":"69d7a22c94d6e8a95c0a1bc3","slug":"books-reaching-council-schools-grnoida-news-c-1-noi1095-4144034-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिषदीय स्कूलों में पहुंच रहीं किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिषदीय स्कूलों में पहुंच रहीं किताबें
विज्ञापन
कक्षा चार के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराई गईं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अधिकतर परिषदीय स्कूलों में किताबें पहुंच गई हैं। हरौला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने बुक सेंटर से दूसरे स्कूलों को किताबें भेजी जा रही हैं। कई स्कूलों के शिक्षक खुद सेंटर से किताबें ले जा रहे हैं। इस वर्ष एक अहम बदलाव के तहत कक्षा चार के छात्रों के लिए एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध करा दी गई हैं।
इससे पहले परिषदीय स्कूलों में अन्य प्रकार की पुस्तकों का उपयोग होता था लेकिन अब धीरे-धीरे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को लागू किया जा रहा है। विभाग की योजना है कि अगले शैक्षणिक सत्र में अन्य कक्षाओं में भी एनसीईआरटी की किताबें लागू कर दी जाएं जिससे सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी समान गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके।
हरौला प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल किरण बाला ने बताया कि स्कूल परिसर में बने बड़े हॉल को बुक सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां पूरे जिले की किताबें पहले मंगाई जाती हैं और फिर जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्कूलों में भेजी जाती हैं। अधिकांश स्कूलों में किताबें जा चुकी हैं। ब्यूरो